'महिलाओं में आमिर की पसंद लाजवाब', किरण राव के सामने बोलीं काजोल, शरमाए एक्टर

'लगान' इवेंट में जब जूही चावला और काजोल ने आमिर खान की टांग खिंचाई की, तो वे हैरान हो गए. इस दौरान वहां आमिर की दूसरी पत्नी किरण राव भी मौजूद थीं. उन्हें एक साथ देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए.

Advertisement
आमिर खान पर बोलीं काजोल (Photo: Yogen Shah) आमिर खान पर बोलीं काजोल (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की  फिल्म 'लगान' की रिलीज को पूरे 25 साल हो चुके हैं. डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की इस कल्ट क्लासिक फिल्म की सिल्वर जुबली के मौके पर मुंबई में एक बेहद शानदार और भव्य इवेंट का आयोजन किया गया.  इस महफिल की सबसे बड़ी लाइमलाइट काजोल और जूही चावला की जुगलबंदी रही. इन दोनों एक्ट्रेसेस ने स्टेज पर आमिर खान की मजेदार अंदाज में खिंचाई की.

Advertisement

इवेंट के दौरान जब काजोल और जूही चावला को स्टेज पर आकर आमिर खान के बारे में कुछ बातें शेयर करने के लिए कहा गया, तो दोनों एक्ट्रेस ने भावुक होने के बजाय माहौल को पूरी तरह मस्ती-मजाक में बदल दिया. 

काजोल ने लिए आमिर के मजे
काजोल ने माइक संभालते हुए मजाकिया लहजे में कहा, 'खैर, मैं आमिर के बारे में क्या कहूं? उनके बारे में एक बात तो पूरी तरह तय है कि आमिर खान प्रोडक्शंस ने यह साबित कर दिया है कि फिल्मों के मामले में उनकी चॉइस लाजवाब है, वाकई बहुत बेहतरीन. 'लगान' से लेकर अब तक उन्होंने जो भी काम किया वह बेमिसाल है और हां, महिलाओं के मामले में भी आमिर की पसंद वाकई बहुत अच्छी है.' काजोल की यह बात सुनते ही आमिर खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए और स्टेज पर ही थोड़े शरमाते हुए नजर आए. इस दौरान स्टेज पर किरण राव भी मौजूद थीं.

Advertisement

जूही चावला का भी रिएक्शन
काजोल के बाद जूही चावला ने भी आमिर की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ा. जूही ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मेरे पास आमिर के लिए सिर्फ एक शब्द नहीं है, बल्कि कहने को बहुत कुछ है. अगर मैंने उनके बारे में बोलना शुरू किया, तो हमारी पूरी शाम यहीं निकल जाएगी. आमिर खान प्रोडक्शंस शुरू होने से बहुत पहले, वह सिर्फ 'एके' (AK) थे और हमने साथ में काम करना शुरू किया था. वह उनकी पहली फिल्म थी और जरा देखिए, जिस किसी ने भी मेरे साथ अपने करियर की शुरुआत की, वह आज कहां से कहां पहुंच गया है.'

सोशल मीडिया यूजर्स इस तिकड़ी को देखकर पुरानी यादों में खो गए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'काजोल आप बिल्कुल सच कह रही हैं, महिलाओं के मामले में आमिर की पसंद सचमुच कमाल की है.' वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'काजोल और जूही फुल मस्ती के मूड में हैं और वहां किरण राव उन्हें देख रही हैं.'

जल्द तीसरी शादी करेंगे आमिर
काजोल की महिलाओं वाली टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब आमिर खान की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है.आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी, जिससे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. रीना से अलग होने के बाद साल 2005 में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद राव खान है. साल 2021 में आमिर और किरण ने अलग होने का फैसला किया, लेकिन वे आज भी मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं. इन दिनों कयास लगाए जा रहे हैं कि आमिर खान आगामी 5 जुलाई को अपनी पार्टनर गौरी स्प्राट के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »