कपिल शर्मा कराएंगे 'दादी की शादी', नई फिल्म का किया ऐलान, दिखेंगे नीतू-रिद्धिमा कपूर

कपिल शर्मा की नई फिल्म को लेकर पिछले साल से ही बज बना हुआ है. कपिल और नीतू ने 2025 में इसकी शूटिंग हिमाचल प्रदेश के शिमला में की थी. अब ऑफिशियली पिक्चर के नाम का खुलासा कर दिया गया है. साथ ही इसका पहला पोस्टर भी फैंस संग शेयर किया गया.

Advertisement
फिल्म 'दादी की शादी' का पोस्टर हुआ रिलीज (Photo: Instagram/@kapilsharma) फिल्म 'दादी की शादी' का पोस्टर हुआ रिलीज (Photo: Instagram/@kapilsharma)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट के साथ वापस आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'दादी की शादी' का ऐलान हो गया है. इस पिक्चर में उनके साथ सीनियर एक्ट्रेस नीतू कपूर नजर आने वाली हैं. पिछले साल से ही इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. कपिल और नीतू ने 2025 में इसकी शूटिंग हिमाचल प्रदेश के शिमला में की थी. अब ऑफिशियली पिक्चर के नाम का खुलासा कर दिया गया है. साथ ही इसका पहला पोस्टर भी फैंस संग शेयर किया गया.

Advertisement

धमाल मचाने आ रहे कपिल

पोस्टर में फिल्म की लगभग पूरी कास्ट को देखा जा सकता है. एक तरफ कपिल शर्मा खड़े हैं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस सादिया खतीब, और दोनों के बीच खड़ी हैं दादी बनीं नीतू कपूर. इसके अलावा नीतू की बेटी और ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी भी इस पोस्टर में हैं. उनके साथ जाने माने साउथ एक्टर सरत कुमार भी हैं. इसके अलावा आपको फिल्म में नजर आने वाले पूरे परिवार की झलक भी इसी पोस्टर में मिल जाएगी. फोटो के कैप्शन में लिखा गया है, 'दादी इंटरनेट ब्रेक कर रही हैं, और रूल्स भी. क्या उनका परिवार इसमें उनके साथ है या फिर खिलाफ? जानने के लिए देखिए दादी की शादी, 8 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में.'

फिल्म 'दादी की शादी' से रिद्धिमा कपूर साहनी बतौर एक्टर अपना डेब्यू कर रही हैं. ये उनका पहले प्रोजेक्ट है, जिसमें वो अपनी मां नीतू कपूर संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. पिक्चर के डायरेक्टर आशीष आर मोहन है. इसे आरटेक स्टूडियोज, बीइंगयू स्टूडियोज और शिमला टॉकीज के बैनर तले प्रोड्यूसर श्रद्धा अग्रवाल, गिन्नी चतरथ, अक्षित लहोरिया ने प्रोड्यूस किया है. पनोरामा वर्ल्ड स्टूडियोज के बैनर तले इस फिल्म को 8 मई को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद से फैंस के बीच खुश की लहर दौड़ गई है. यूजर्स इस फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं. इससे पहले कपिल शर्मा को फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' रिलीज हुई थी. इसमें उन्हें 4 अलग-अलग महिलाओं से शादी करते और मुश्किलों में फंसते देखा गया. मगर ये पिक्चर 'धुरंधर' की आंधी के आगे बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement