'ये स्वीकार नहीं', रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग से नाराज जावेद अख्तर, 'तमिल एक्ट्रेस' बोलकर फंसे

रश्मिका मंदाना को अक्सर उनके बोलने के लहजे (एक्सेंट) को लेकर ट्रोल किया जाता है. हिंदी पिक्चरों में उनके डायलॉग सुनकर कई लोग परेशान होते हैं, और उनकी आलोचना करना शुरू कर देते हैं. ऐसे में इस मुद्दे पर जावेद अख्तर एक्ट्रेस के समर्थन में खड़े होते हुए नजर आए. मगर वो भी ट्रोल हो गए.

Advertisement
रश्मिका की आलोचना पर भड़के जावेद अख्तर (Photo: ITGD) रश्मिका की आलोचना पर भड़के जावेद अख्तर (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, इस समय मूवी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित कपल है. करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन में दोनों आए, और उनकी बातों ने लोगों को उन्हें ट्रोल करने के मौके दिए. रश्मिका और विजय ने अपने रिलेशनशिप से लेकर करियर पर, सब चीज के बारे में बात की. इसी दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक्सेंट को लेकर ट्रोलिंग पर भी चुप्पी तोड़ी. 

Advertisement

एक्सेंट पर घिरीं रश्मिका मंदाना

रश्मिका ने कहा कि उन्हें करियर की शुरुआत से अपने एक्सेंट को लेकर ट्रोलिंग सहनी पड़ी है. वो समझ नहीं पाती कि क्यों उनके साथ ऐसा होता है. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो साउथ से हैं और उनका एक एक्सेंट होना जाहिर है, इसलिए उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं दिखती. अब रश्मिका मंदाना को वेटरन राइटर जावेद अख्तर का समर्थन मिला है. 

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर रश्मिका को ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई है. X पर उन्होंने लिखा- जिन लोगों को तमिल एक्ट्रेस रश्मिका के एक्सेंट से कोई परेशानी है, उन्हें तमिल की कुछ लाइनें बोलने के लिए दी जानी चाहिए. तमिल दुनिया की सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और देखते हैं कि वो इसका कितना सही उच्चारण कर पाते हैं. भाषा को लेकर ये झूठी और बेबुनियाद श्रेष्ठता स्वीकार नहीं की जा सकती. 

Advertisement

जावेद अख्तर से हुई चूक

इस ट्वीट के जरिए जावेद अख्तर साउथ एक्ट्रेस को सपोर्ट करना चाह रहे थे, लेकिन ट्रोल्स ने उन्हें ही घेर लिया. दरअसल, उन्होंने रश्मिका को तमिल एक्ट्रेस कहा जबकि वो कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं. लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, और उनकी गलती का एहसास कराया जिसे जावेद अख्तर ने भी स्वीकार किया. 

रश्मिका की बात करें, तो उन्होंने ज्यादातर तेलुगू और हिंदी फिल्मों में काम किया है. उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है, जिसने वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था. इसके अलावा उनकी झोली में हिंदी सिनेमा से एनिमल, छावा जैसी फिल्में हैं. हाल ही में वो अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ रणबाली में नजर आई थीं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई. अब वो जल्द मायसा फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने मिलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »