IPL के बाद OTT पर रिलीज होगी 'धुरंधर 2', तारीख का हुआ ऐलान, गालियों पर नहीं चलेगी कैंची

JioHotstar ने आखिरकार 'धुरंधर 2' की OTT रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म का 'Raw and Undekha' वर्जन 4 जून को भारत में एक शानदार डिजिटल प्रीमियर के साथ रिलीज होगा.

Advertisement
ओटीटी पर आने के तैयार धुरंधर 2 (Photo: X/@JioHotstar) ओटीटी पर आने के तैयार धुरंधर 2 (Photo: X/@JioHotstar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

रणवीर सिंह के चाहने वालों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाने के बाद, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. JioHotstar ने ऑफिशियली फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसे सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

Advertisement

सबसे खास बात यह है कि इस बार दर्शकों को फिल्म का वह हिस्सा भी देखने को मिलेगा जो सिनेमाघरों में नहीं दिखाया गया था. फिल्म का 'Raw and Undekha' वर्जन एक अलग ही रोमांच लेकर आ रहा है.

OTT पर इस दिन होगा धमाकेदार प्रीमियर
अगर आप इस फिल्म को घर बैठे देखने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी कैलेंडर डायरी में 4 और 5 जून की तारीख नोट कर लीजिए. क्योंकि आईपीएल के खत्म होने (31 मई) के बाद  JioHotstar पर 'धुरंधर 2' का एक डिजिटल प्रीमियर 4 जून को शाम 7 बजे से स्ट्रीम होगी. इसके ठीक अगले दिन यानी 5 जून, 2026 से यह फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी. मार्च में थियेट्रिकल रिलीज के लगभग ढाई महीने बाद फिल्म का डिजिटल डेब्यू हो रहा है, जो ओटीटी प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

Advertisement

प्रोमो ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा
रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने एक बेहद दमदार प्रोमो भी शेयर किया है. इस प्रोमो में फिल्म की पूरी फौज—संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और सारा अर्जुन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सभी के फोन एक साथ बजते हैं और रणवीर सिंह स्क्रीन पर JioHotstar का लोगो दिखाकर फिल्म के स्ट्रीम होने की पुष्टि करते हैं. मेकर्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि जो आंधी बनकर आ रहा है, वही 'धुरंधर' है.

क्या है 'Raw and Undekha' वर्जन की खासियत?
फिल्म का ओटीटी वर्जन सिनेमाघरों वाले वर्जन से थोड़ा अलग और ज्यादा 'रॉ' होने वाला है. इस वर्जन की ड्यूरेशन 3 घंटे 52 मिनट है, जो थिएटर वर्जन से करीब 3 मिनट ज्यादा लंबी है. जानकारी के मुताबिक, इस वर्जन में कुछ ऐसे डायलॉग्स और हिंसक दृश्यों को वापस जोड़ा गया है, जिन्हें सेंसर बोर्ड या सर्टिफिकेशन के दौरान काट दिया गया था. यानी अब दर्शकों को फिल्म का वह असली और बेबाक रूप देखने को मिलेगा जैसा कि इसे मूल रूप से सोचा गया था.

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर पहले ही मचा रही धूम
दिलचस्प बात यह है कि भारत में रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 14-15 मई से स्ट्रीम हो रही है. वैश्विक स्तर पर मिल रहे प्यार के बाद अब भारतीय दर्शकों की बारी है. जिस तरह से फिल्म ने सिनेमाघरों में कमाई के झंडे गाड़े थे, उसे देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि ओटीटी पर भी यह व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.

Advertisement

'धुरंधर 3' को लेकर भी मिल रहे बड़े संकेत
फिल्म की सफलता के बीच अब इसके तीसरे पार्ट की चर्चा भी तेज हो गई है. हाल ही में जियो स्टूडियोज की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि 'धुरंधर' का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि टीम के पास कुछ बहुत बड़ा और खास प्लान है, जिसका खुलासा इस साल के अंत तक हो सकता है. उनके इस बयान ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है और लोग कयास लगा रहे हैं कि 'धुरंधर 3' की आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement