Film Wrap: पाकिस्तान में धुरंधर 2 को लेकर दीवानगी, ट्रांसजेंडर बन हीरो संग दिए इंटीमेट सीन्स

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- युवराज के पिता योगराज सिंह का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं एक्टर जेम्स बॉन्ड के मशहूर रोल को लेकर फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने राय दी है.

Advertisement
पाकिस्तान में धुरंधर को लेकर क्रेज (Photo: Screengrab) पाकिस्तान में धुरंधर को लेकर क्रेज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

शनिवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां धुरंधर 2 को लेकर पाकिस्तान में दीवानगी देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर मेल एक्टर संग इंटीमेट सीन्स को लेकर  एक्टर आशीष शर्मा ने रिएक्शन दिया है.

ट्रांसजेंडर बन हीरो संग दिए इंटीमेट सीन्स, किया Kiss, सनसनी फैलाने के लिए हुआ रोमांटिक?
मशहूर टीवी एक्टर आशीष शर्मा ने अपनी फिल्म 'खेजड़ी' में ट्रांसजेंडर का रोल प्ले किया है. फिल्म में उन्होंने मेल एक्टर संग इंटीमेट सीन्स भी दिए हैं.आशीष ने अब इस बारे में बात की है. 

Advertisement

पाकिस्तान में बैन थी धुरंधर 2, वहां नेटफ्लिक्स पर आते ही हो गई क्रैश, वीडियो हुआ वायरल
भारत में चाहे धुरंधर फिल्म को लेकर जितना ज्यादा क्रेज हो, वो पाकिस्तान की जनता जैसी दीवानगी को टक्कर नहीं दे सकते. पाकिस्तान में धुरंधर के इस क्रेज ने वहां के नेटफ्लिक्स सर्वर को भी क्रैश कर दिया.  

'नस्ल बदलो', जब बेटे युवराज से योगराज सिंह ने की थी डिमांड, चर्चा में एक्टर का बयान
युवराज के पिता योगराज सिंह का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्टर ने अपने बेटे की शादी पर एक बात कही थी. योगराज ने कहा था कि उन्होंने अपने बेटे से दूसरी नस्ल की लड़की से शादी की रिक्वेस्ट की थी.

जब ईगो के चक्कर में 80 फुट ऊंचे पहाड़ से कूद पड़े थे सलमान, खतरे में डाली थी जान, याद किए पुराने दिन 
सलमान खान ने बताया कि एक बार वो अपनी किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें एक सीन के अंदर उन्हें ऊंची पहाड़ी से कूदना था. सुपरस्टार ने बताया कि ये स्टंट काफी खतरनाक था, जिसे करते वक्त उन्होंने अपनी जान खतरे में डाली थी. 

Advertisement

अगला जेम्स बॉन्ड बनेगा यह बॉलीवुड एक्टर? दिग्गज डायरेक्टर शेखर कपूर ने सुझाया नाम
कौन सा एक्टर जेम्स बॉन्ड का मशहूर रोल निभाएगा, उसके नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है. लेकिन फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम के पक्ष में राय दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »