पाकिस्तान में बैन थी धुरंधर 2, वहां नेटफ्लिक्स पर आते ही हो गई क्रैश, वीडियो हुआ वायरल

भारत में चाहे धुरंधर फिल्म को लेकर जितना ज्यादा क्रेज हो, वो पाकिस्तान की जनता जैसी दीवानगी को टक्कर नहीं दे सकते. अब देखिए ना, जिस देश में ये फिल्म बैन थी, वहां जब इसका दूसरा पार्ट ओटीटी पर आया, तो दावा किया गया कि नेटफ्लिक्स के सर्वर क्रैश हो गए.

Advertisement
धुरंधर के लिए क्रेजी दिखा पाकिस्तान (Photo: ITGD) धुरंधर के लिए क्रेजी दिखा पाकिस्तान (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

पाकिस्तान की जनता चाहे कितना इनकार करे कि उसे धुरंधर जैसी फिल्मों से तकलीफ है, मगर अंदर ही अंदर उसे भी इसमें दिखाई सच्चाई देखने की तलब है. शुक्रवार की रात इस तलब की एक झलक भी देखने मिली. नेटफ्लिक्स पर इंडिया के अलावा दुनियाभर में आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज रिलीज हो गई. 

पाकिस्तान में क्रैश धुरंधर 2?

धुरंधर के दोनों पार्ट्स पाकिस्तान समेत गल्फ देशों में बैन थे. ऐसे में जब ये ओटीटी पर आई, तो लगता है कि पाकिस्तान के लोग इसे देखने के लिए टकटकी लगाए नेटफ्लिक्स खोलकर बैठे थे. उन्हें ऐसा था कि जैसे ही आदित्य धर की फिल्म आएगी, वो उसे खोलकर देखेंगे. पाकिस्तान में धुरंधर के इस क्रेज ने वहां के नेटफ्लिक्स सर्वर को भी क्रैश कर दिया. 

Advertisement

एक पाकिस्तानी यूजर का दावा है कि धुरंधर द रिवेंज के कारण, उनके देश में नेटफ्लिक्स के सर्वर क्रैश हो गए हैं. उनका कहना है कि इसे देखने के लिए सब इतने एक्साइटेड थे कि 12 बजते ही नेटफ्लिक्स को खोलकर बैठ गए और ओटीटी प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया, जिससे फिल्म चलनी बंद हो गई. 

वीडियो में कंटेंट क्रिएटर माविया उमेर फारूकी का कहना है, 'पाकिस्तान में आज ही धुरंधर (द रिवेंज) रिलीज हुई है और सर्वर क्रैश हो गया. पाकिस्तानी इंतजार ही कर रहे थे कि कब रात के 12 बजे नेटफ्लिक्स फिल्म डाले और सब एक साथ मिलकर उसपर क्लिक करें. इस तरह धुरंधर का शौक देखा गया है इधर. अब सच दिखाया है झूठ, इससे फर्क नहीं पड़ता. हम ये देखना चाहते हैं कि फिल्म कैसी बनी है. रणवीर सिंह का किरदार कैसा है, ये तो सबको पता है. ल्यारी में सच में ऐसा हुआ था या नहीं, वो बाद की बात है.'

Advertisement

इंडियन यूजर्स ने लिए मजे

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर के इस वीडियो पर इंडियन यूजर्स उनकी टांग खींच रहे हैं. वो उनसे पूछ रहे हैं कि इतनी तंगी के बावजूद, वहां इंटरनेट है या नहीं, और क्या वो नेटफ्लिक्स का पैसा भर पा रहे हैं या नहीं. वहीं कुछ कह रहे हैं कि वहां का इंटरनेट स्लो है. एक यूजर ने पाकिस्तान में टीवी होने पर उनको ट्रोल किया. 

कब इंडिया वाले देखेंगे धुरंधर 2?

दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो को धुरंधर के ओमार यानी एक्टर आदित्य उप्पल ने भी लाइक किया है. अब पाकिस्तान में धुरंधर की दीवानगी देखकर कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर उमड़ रहा होगा कि आखिर इंडिया में धुरंधर 2 कब रिलीज होगी. आदित्य धर की फिल्म जियो हॉटस्टार पर 5 जून 2025 से स्ट्रीम होनी शुरू होगी. इससे ठीक एक दिन पहले यानी 4 जून को शाम 7 बजे इसका ग्रैंड प्रीमियर होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »