पूरी दुनिया में इस समय खौफ का मंजर है. मिडल ईस्ट में घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है. अमेरिका-इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने मिसाइलों और ड्रोन्स से मिडल ईस्ट के लगभग हर बड़े शहर पर हमला किया. इस कारण से वहां कई इंडियन्स फंसे हुए हैं और जल्द अपने घर वापस आना चाहते हैं. कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स इस समय दुबई या यूएई में हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दे रहे हैं.
ईशा गुप्ता जाना चाहती हैं घर
सोनल चौहान, तमिल स्टार अजित कुमार, ईशा गुप्ता समेत ये सितारे यूएई में फंसे हुए हैं. वो अपने घर इंडिया वापस आना चाहते हैं. लेकिन फ्लाइट्स ना चलने की वजह से उन्हें जंग के बीच ही रहना पड़ रहा है. ऐसे में फैंस उनके लिए चिंतित हैं. मगर सोनल और ईशा लगातार सोशल मीडिया के जरिए ये बता रही हैं कि वो सुरक्षित हैं. लोकल ऑफिशियल्स उनके जैसे हजारों फंसे हुए लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं.
ईशा ने 1 मार्च को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यूएई सरकार का धन्यवाद करते हुए लिखा, 'यूएई सरकार ने कमाल का काम किया है. एयरपोर्ट पर फंसे हर इंसान की पूरी देखभाल की – खाना देने से लेकर एयरपोर्ट से होटल तक ट्रांसफर और होटल में ठहरने की व्यवस्था तक. अबु धाबी में हालातों को कितनी अच्छे से संभाला गया है, ये दिखाता है कि देश कितना ताकतवर है और कितनी शांति से सबको सुरक्षित रखा जा रहा है. खास तारीफ यूएई के मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस की. फिर से सभी से कहूंगी कि मुझे माफ करना, यहां हालात अच्छे नहीं हैं. कॉल या मैसेज ना उठा पाने के लिए सॉरी. बस जल्दी से घर वापस उड़कर जाना चाहती हूं.'
ईशा के अलावा सोनल चौहान ने भी अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी थी. पीएम मोदी को ट्वीट करने के बाद, उन्हें कई सारे कॉल्स और मैसेज आए, जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि वो सुरक्षित हैं मगर जल्द इंडिया वापस जाना चाहती हैं. हालांकि फ्लाइट्स कब वापस उड़ना शुरू होंगी और कब सबकुछ दोबारा नॉर्मल होगा, ये फिलहाल कोई नहीं जानता.
अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इस खबर से इंडिया समेत हर तरफ जैसे शोक की लहर सी दौड़ गई थी. मगर बॉलीवुड में काम कर रहीं ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी इससे खुश नजर आईं, जिसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है.
aajtak.in