बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इस समय ट्रोल्स के निशाने पर हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने 5 साल के बेटे अव्यान आजाद रेखी को लेकर एक खुलासा किया, जिसके बाद से लोग दीया से नाराज नजर आ रहे हैं. दीया ने बताया कि उनके 5 साल के बेटे ने एक डिलीवरी बॉय को बुरी तरह फटकार कर दिया था. आखिर वजह क्या थी? चलिए बताते हैं...
बेटे के बारे में क्या बोलीं दीया मिर्जा?
दीया मिर्जा हाल ही में एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने क्लाइमेट चेंज और प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल के सख्त खिलाफ होने पर बात की. बातों-बातों में दीया ने अपने 5 साल से बेटे से जुड़ा किस्सा भी साझा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि प्लास्टिक स्ट्रॉ के साथ प्लास्टिक बैग में नारियल लाने पर उनके बेटे ने डिलीवरी बॉय को खरी-खोटी सुनाई थी.
पॉडकास्ट पर बात करते हुए दीया ने कहा- नारियल वाले ने नारियल डिलीवर किए थे. नारियल पानी को प्लास्टिक बैग और प्लास्टिक स्ट्रॉ के साथ देखकर मुझे सबसे ज्यादा गुस्सा आता है. लेकिन उस बेचारे लड़के को नहीं पता था कि वो किसे नारियल डिलीवर कर रहा है. उस वक्त डिलीवरी बॉय के लिए अव्यान ने दरवाजा खोला था. उसने नायिरल को प्लास्टिक बैग में देखकर डिलीवरी बॉय से कहा- भैया प्लास्टिक में लेकर आए हैं, हमारे घर में प्लास्टिक मना है. आप उसको प्लास्टिक से निकालो, उसको नीचे रखो और प्लास्टिक और स्ट्रॉ लेकर जाओ.
दीया की बात सुनकर सोहा ने अव्यान के कॉन्फिडेंस और समझदारी की खूब तारीफ की. लेकिन दीया के बेटे का डिलीवरी बॉय पर गुस्सा करना लोगों को पसंद नहीं आया. बेटे को लेकर दीया का ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डिलीवरी बॉय पर गुस्सा करने पर लोग दीया को खरी-खोटी सुना रहे हैं.
दीया पर भड़के यूजर्स
एक यूजर ने अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा- एक बच्चा एक गरीब नारियल बेचने वाले को डांटता है, जो गुजारा करने के लिए चिलचिलाती धूप में घर-घर जाकर नारियल बेचता है. वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि जब दीया को प्लास्टिक से इतनी दिक्कत है तो फिर वो मेकअप क्यों करती हैं? मेकअप प्रोडक्ट्स भी प्लास्टिक की पैकेजिंग में आते हैं. लेकिन दीया ने इस बारे में कभी बात नहीं की.
वहीं, कई लोग दीया को उनके बेटे को कुछ अच्छे संस्कार सिखाने की सलाह भी दे रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि डिलीवरी बॉय तो नारियल को किसी बैग में ही लेकर आएगा. मगर एक्ट्रेस को अपने बच्चे को डिलीवरी बॉय को डांटने की इजाजत नहीं देनी चाहिए.
एक्ट्रेस दीया मिर्जा की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी. दोनों की शादी घर में सादगी से हुई थी. उसी साल उन्होंने अपने बेटे अव्यान का वेलकम किया था.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क