आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस वक्त बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है. फिल्म के हर एक फ्रेम और बारीकियों की चर्चा हर तरफ हो रही है. दर्शक फिल्म की छोटी से छोटी डिटेलिंग को नोटिस कर रहे हैं और इस बीच लोगों ने फिल्म का ओम शांति ओम से कनेक्शन भी ढूंढ निकाला.
दरअसल धुरंधर फिल्म का क्लाइमैक्स सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है. फिल्म के अंत में जिस तरह से विलेन का खात्मा दिखाया गया है, उसने इंटरनेट पर एक मजेदार बहस छेड़ दी है और इसकी तुलना फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से की जाने लगी.
क्लाइमैक्स से निकला कनेक्शन
फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाया गया है कि फिल्म का मुख्य किरदार 'हमजा', भारत में आतंक फैलाने की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड मेजर इकबाल को बुरी तरह से मौत के घाट उतार देता है. सीन में दिखाया गया है कि वह मेजर इकबाल को मालगाड़ी के पेट्रोल टैंकर के पास अधमरा छोड़ देता है और फिर बड़े ही स्टाइल के साथ अपने लाइटर से आग लगा देता है.
देखते ही देखते मेजर इकबाल आग की लपटों में घिर जाता है. हमजा के इस बदले और उसके बेखौफ अंदाज को देखकर सिनेमाघरों में खूब सीटियां बजीं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसमें कुछ और ही ढूंढ निकाला है.
जैसे ही यह सीन वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इसकी तुलना शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' से कर दी. फैंस का कहना है कि यह सीन बिल्कुल वैसा ही अहसास कराता है जैसा 'ओम शांति ओम' में दिखाया गया था.
जहां उस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने मुकेश मेहरा (मैडी) का किरदार निभाया था, जो शांति प्रिया (दीपिका पादुकोण) को जिंदा जलाने के लिए इसी तरह से आग लगाता है. हालांकि 'धुरंधर' में यह एक नायक का विलेन से बदला है, जबकि 'ओम शांति ओम' में यह एक विलेन की क्रूरता थी.
रणवीर ने लिया बदला
हालांकि धुरंधर के इस क्लाइमैक्स को मजेदार मोड़ मिल गया. कई यूजर्स 'धुरंधर' के इस सीन का वीडियो शेयर करते हुए इसे रणवीर सिंह का अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए लिया गया 'बदला' बता रहे हैं. आदित्य धर की पीक डिटेलिंग को लेकर ये अब काफी वायरल है.
aajtak.in