Dhurandhar 2: कनाडा-फिनलैंड पहुंचा 'धुरंधर' का क्रेज, प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति ने की तारीफ

19 मार्च को फिल्म 'धुरंधर 2' दुनियाभर में रिलीज हो जाएगी. 2025 की सबसे बड़ी पिक्चर बनी 'धुरंधर' का सीक्वल पहले से ज्यादा रोमांचक और हिंसक होने वाला है. इस फिल्म का क्रेज अब कनाडा और फिनलैंड तक जा पहुंचा है. फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के प्रधानमंत्री को इसके बारे में बात करते देखा गया.

Advertisement
फिनलैंड के राष्ट्रपति को भायी थी धुरंधर (Photo: Reuters/IMDb) फिनलैंड के राष्ट्रपति को भायी थी धुरंधर (Photo: Reuters/IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का इंतजार देशभर के दर्शकों को बेसब्री से था. इस पिक्चर को देखने के लिए सिनेमा लवर्स बेताब थे. आखिरीकार आज, 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू देखने का मौका फैंस को मिल रहा है. कल यानी 19 मार्च को ये फिल्म दुनियाभर में रिलीज हो जाएगी. 2025 की सबसे बड़ी पिक्चर बनी 'धुरंधर' का सीक्वल पहले से ज्यादा रोमांचक और हिंसक होने वाला है. इस फिल्म का क्रेज अब कनाडा और फिनलैंड तक जा पहुंचा है.

Advertisement

फिनलैंड के राष्ट्रपति को भायी धुरंधर

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है. इसमें वो कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, उनकी पत्नी डायना कार्नी और अपनी पत्नी सुजैन इनेस-स्टब के साथ मॉर्निंग जॉग पर निकले हैं. दौड़ते हुए स्टब और कार्नी फिल्म 'धुरंधर' के बारे में बात कर रहे हैं. X (पहले ट्विटर) पर अपनी वीडियो शेयर करते हुए राष्ट्रपति स्टब ने लिखा, 'आइस हॉकी रिंक उपलब्ध नहीं है तो मैं प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, डायना और सुजैन के साथ हाइड पार्क में मॉर्निंग रन के लिए निकल पड़ा.'

लंदन के हाइड पार्क में दौड़ते हुए पीएम कार्नी, राष्ट्रपति स्टब से पूछते हैं, 'भारत में आपका इंस्टाग्राम कैसा था?' स्टब ने कहा, 'ये बहुत बड़ा हो गया था जब मैंने कहा कि मैंने फिल्म धुरंधर देखी है, और फिर मुझे समझ में आया कि ये कोई खेल नहीं हैं. तो हां.'

Advertisement

पिक्चर की बात करें तो 'धुरंधर' में पाकिस्तान के ल्यारी को दिखाया गया था. गैंगस्टर्स का गढ़ माना जाने वाला ल्यारी, रहमान डकैत संग कई खतरनाक गैंग्स से भरा हुआ है. यहां भारत का एक एजेंट जसकीरत सिंह रांगी, हमजा अली मजहरी बनकर दुश्मनों का पता लगाने और उनका खात्मा करने आता है. फिल्म में हमजा का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया था और अपने काम से सभी का दिल जीत लिया था.

'धुरंधर' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था. ये सिनेमाघरों में महीनेभर से ज्यादा तक चली थी. अब 'धुरंधर 2' से पहली फिल्म से ज्यादा बड़ा और बढ़िया प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही है. पहली पिक्चर में रहमान डकैत को मारने के बाद अब दूसरी फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश करता नजर आएगा. रणवीर के साथ पिक्चर में संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, गौरव गेरा समेत अन्य सितारे नजर आएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement