'धमाल 4' का धमाका! सस्ते टिकट के बिना भी किया मंडे से ज्यादा कलेक्शन

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी पकड़ बना ली है. बिना किसी 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' ऑफर (सस्ते टिकट) के भी फिल्म ने मंगलवार को सोमवार से भी ज्यादा कलेक्शन किया है. फिल्म का ये जंप दिखा रहा है कि वर्किंग डेज में भी इसे अच्छे दर्शक मिल रहे हैं.

Advertisement
अजय देवगन की 'धमाल 4' का बड़ा कमाल (Photo: IMDB) अजय देवगन की 'धमाल 4' का बड़ा कमाल (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर सच में धमाल मचा रखा है. रिलीज से पहले इस फिल्म के ट्रेलर को जनता से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स जरूर मिला था, मगर किसी ने भी ये अनुमान नहीं लगाया था कि धमाल 4 ऐसी तगड़ी हिट साबित होगी.

पहले वीकेंड में ही अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को पीछे छोड़ने वाली धमाल 4 ने अब नया कमाल किया है. मंगलवार को थिएटर्स में चलने वाले 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' ऑफर से दूर रहकर भी इस फिल्म ने सोमवार से ज्यादा कलेक्शन किया है, जो आज के दौर में एक बहुत बड़ी बात है.

Advertisement

'धमाल 4' का धमाकेदार मंगलवार

अपने पहले वीकेंड में 65 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन करने वाली धमाल 4 ने दिखा दिया था कि ये अभी बॉक्स ऑफिस पर लंबा खेलने वाली है. 8.75 करोड़ कलेक्शन के साथ इस फिल्म ने मंडे टेस्ट तगड़े होल्ड के साथ पास किया था. 14 करोड़ की ओपनिंग के मुकाबले, मंडे कलेक्शन में पूरे 40% की भी गिरावट न होना इस बात का सबूत था कि जनता इस फिल्म के साथ आ चुकी है.

इसी कॉन्फिडेंस पर धमाल 4 के मेकर्स ने मंगलवार को चलने वाला 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' ऑफर लेने से इनकार कर दिया था. यानी बाकी फिल्मों की तरह मंगलवार को इस फिल्म के टिकट सस्ते नहीं हुए थे, रेट्स नॉर्मल ही रहे. अब सैकनिल्क का डेटा बताता है कि धमाल 4 ने मंगलवार को 9.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. नॉर्मल टिकट रेट्स के साथ ही, मंगलवार को सोमवार से भी ज्यादा कलेक्शन करना बताता है कि धमाल 4 को कितनी तगड़ी ऑडियंस मिल रही है.

Advertisement

अजय देवगन की इस कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में 83 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर डाला है. धमाल 4 से दो हफ्ते पहले ही अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी आई थी, जो अब हिट हो चुकी है, लेकिन अजय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की फिल्म से भी तेज कलेक्शन करती नजर आ रही है.

जहां 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले हफ्ते में 93 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था, वहीं धमाल 4 पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ कलेक्शन का लैंडमार्क पार करने के लिए तैयार नजर आ रही है. अब देखना है कि अजय की फिल्म आगे और क्या कमाल करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »