जब दीपिका ने धोनी-कोहली संग किया धन धना धन डांस, वायरल हुआ था वीडियो

इंटरनेट पर दीपिका पादुकोण का एक पुुराना ऐड वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस ने धोनी और युवराज सिंह संग स्क्रीन शेयर किया था. मालूम हो, दोनों क्रिकेटर्स संग एक वक्त उनका नाम जुड़ा था.

Advertisement
जब कोहली-धोनी संग झूमी थीं दीपिका (Photo: Screengrab) जब कोहली-धोनी संग झूमी थीं दीपिका (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

देश भर के फैंस के बीच आईपीएल 2026 की धूम मची हुई है. सीजन अपने फिनाले की ओर है. इस बीच इंटरनेट पर एक कमर्शियल तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छत के नीचे सभी आईपीएल टीम के खिलाड़ी मौजूद हैं. उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं. वो 'धन धना धन' गाने डांस कर रही हैं.

दीपिका संग खिलाड़ियों का डांस
8 साल पहले के इस ऐड को फैंस आईपीएल का सबसे आइकॉनिक विज्ञापन मानते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह दीपिका हैं. फैंस ये ऐड देखकर आज भी उन्हें डीवा बुलाते हैं. दीपिका ने एमएस धोनी, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, गौतम गंभीर  शिखर धवन, रोहित शर्मा के अलावा युवराज सिंह के साथ भी धन धना धन डांस किया. 2018 के इस आईपीएल ऐड की वाइब ही यूनीक है. जियो धन धान धन की धुन पर सारे टीम के खिलाड़ी झूमते हुए दिखे. गाने के सिग्नेचर स्टेप पर सबने डांस किया. 

Advertisement

यहां देखें वो ऐड...

क्रिकेटर्स संग रहे दीपिका के अफेयर

दीपिका का क्रिकेटर्स संग पुराना कनेक्शन है. एक वक्त उनका नाम एमएस धोनी और युवराज सिंह संग जोड़ा गया था. ये बात 2007 की है. धोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका को अपना क्रश बताया था. इसके बाद वो साथ में रैंप वॉक करते देखे गए थे. मैच के दौरान भी उन्हें साथ में देखा गया. धोनी के बाद दीपिका का नाम युवराज सिंह संग जुड़ा.

एक्ट्रेस युवराज सिंह को चीयरअप करने स्टेडियम में नजर आती थीं. दोनों को साथ में देख फैंस हूटिंग करते थे. लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था. उनकी पहली मुलाकात टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी. दोनों दोस्त बने फिर डेट करने लगे. हालांकि ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया. आज सभी अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं. दीपिका रणवीर सिंह संग घर बसा चुकी हैं. वहीं दोनों क्रिकेटर्स भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ में हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement