मस्ती, हंगामे और कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'दादी की शादी' की ट्रेलर रिलीज हो गया है. कपिल शर्मा, नीतू कपूर स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में 8 मई को रिलीज होगी. टीजर रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर बज बना हुआ था. अब ट्रेलर ने बता दिया कि ये फैमिली एंटरटेनर फिल्म थियेटर्स में हंसी का डबल डोज देने वाली है.
कपिल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
मूवी का ट्रेलर अपने साथ बड़ा सरप्राइज लेकर आया है. इसमें कपूर खानदान की लाडली रिद्धिमा कपूर की झलक देखने को मिली है. वो मूवी में अपनी रियल मां नीतू कपूर की बेटी बनी हैं. रिद्धिमा की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग स्किल्स देखकर फैंस का दिल खुशी से गदगद हो गया है. इस फिल्म से वो अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं.
ये कहानी है टोनी (कपिल शर्मा) की. जिसके लिए दुल्हन ढूंढी जा रही है. 3 साल हो गए लेकिन मैचमेकर एक भी अच्छी लड़की नहीं तलाश सकी. आखिरकार टोनी के लिए रिश्ता मिलता है. सादिया खातीब हीरोइन का रोल प्ले कर रही हैं. सादिया और कपिल की शादी फिक्स हो जाती है. लेकिन तभी बड़ा ट्विस्ट आता है. सादिया की मां (नीतू कपूर), दादी-नानी की उम्र में शादी करने का फैसला लेती है. कपिल के दादा (योगराज सिंह) फरमान सुनाते हैं अगर लड़की की मां ने शादी की तो वो ये रिश्ता तोड़ देंगे. नीतू को शादी न करने के लिए काफी मझाया जाता है. वो अपने होने वाले पति कैप्टन अदि विष्णु रेड्डी से मिलाती हैं. फिर एंट्री होती है रिद्धिमा कपूर की. रिश्तों का ताना-बाना देखने को मिलता है. आगे जाकर खुलासा होता है कि दादी किसी बड़े खतरे में है. अब दादी और आदि विष्णु रेड्डी की शादी होती है, या कहानी में कोई बड़ा पेंच आता है, फिल्म रिलीज के बाद ही मालूम पड़ेगा.
देखें ट्रेलर...
कपिल की फिल्म का ट्रेलर देख यूजर्स ने युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को दमदार बताया है. कपिल के फैंस के लिए ये फिल्म किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है. हालांकि कई लोगों ने इस ट्रेलर के मजे भी लिए हैं. 3.29 मिनट के ट्रेलर का मजाक उड़ाया गया है. शख्स ने कहा- ट्रेलर की जगह पूरी फिल्म दिखाने का शुक्रिया. पूरी कहानी ही खोल दी. दूसरे ने लिखा- थोड़ी और देर ट्रेलर दिखा देते तो पूरी मूवी के दर्शन हो जाते. फैंस का कहना है ये मूवी फुल एंटरटेनर होने वाली है. यूजर ने लिखा- दादी की शादी-कपिल शर्मा को मिलाकर बना है फुल एंटरटेनमेंट पैकेज.
कपिल जब भी स्क्रीन पर आते हैं फैंस का दिन बन जाता है. कॉमेडियन की पिछली रिलीज मूवी 'किस किसको प्यार करूं 2' थी. इसे बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. लेकिन कपिल के काम को फैंस ने बेहद पसंद किया. अब देखना होगा उनकी ये नई फिल्म दर्शकों को कितना एंटरटेन करती है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क