Daadi ki Shaadi Review: फैम‍िली ड्रामा के बीच बड़ा सरप्राइज है 'दादी की शादी', बस रह गई ये कमी

कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म दादी की शादी आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का जब ट्रेलर आया था, तब हमें लगा कि हम पूरी फिल्म पहले ही देख चुके हैं. लेकिन मेकर्स वहीं एक सरप्राइजिंग गेम खेल जाते हैं. कैसी है ये फिल्म? जानने के लिए पढ़ें हमारा रिव्यू...

Advertisement
कैसी है नीतू कपूर स्टारर दादी की शादी? (Photo: Instagram @kapilsharma) कैसी है नीतू कपूर स्टारर दादी की शादी? (Photo: Instagram @kapilsharma)

पर्व जैन

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST
फिल्म:दादी की शादी
3/5
  • कलाकार : नीतू कपूर, कपिल शर्मा, सादिया खातीब, रिद्धिमा कपूर, आर सरथकुमार
  • निर्देशक :आशीष आर मोहन

कुछ फिल्में कभी-कभी थिएटर्स में ऐसी लग जाती हैं, जिसमें कोई बड़ा स्टार नहीं होता. लेकिन फिल्म की कहानी ऐसी निकलकर सामने आती है कि आप उसे देख सरप्राइज हो जाते हैं. कपिल शर्मा टीवी के सुपरस्टार हैं, मगर बीते कुछ वक्त से फिल्मों में उनका मामला ठंडा पड़ा है. उनकी पिछली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2', 'धुरंधर' के चक्कर में फ्लॉप हो गई थी.

Advertisement

अब कपिल की नई फिल्म 'दादी की शादी' आई है, जिसे लेकर सबके मन में एक सोच बन चुकी थी. फिल्म दादी की शादी का जब ट्रेलर सामने आया, तो ऐसा लगा था कि मेकर्स ने पहले ही पूरी फिल्म की कहानी रिवील कर दी. मगर जब इसे पूरा देखा गया, तो मालूम हुआ कि काफी सारी चीजें सरप्राइज रखी गई हैं. अब इस दादी की शादी ने किस तरह अपनी स्टोरी से इंप्रेस किया, आइए आपको बताते हैं. 

क्या है दादी की शादी का पूरा खेल?

फिल्म की स्टोरी काफी सिंपल है. दिल्ली का रहना वाला टोनी कालरा (कपिल शर्मा) तीन साल से लड़की की तलाश में है, लेकिन उसकी शादी नहीं हो रही. उसके बाउजी (योगराज सिंह) अपने पोते के लिए लड़की ढूंढने की काफी कोशिश करते हैं, जो फाइनली उन्हें कनिका आहूजा (सादिया खातीब) के रूप में मिल जाती है. दोनों का रोका होने वाला होता है, तभी कनिका की दादी विमला आहूजा (नीतू कपूर) सोशल मीडिया के जरिए ऐलान कर देती है कि वो शादी करने वाली है. वहीं से कनिका की फैमिली का पैनिक-मोड ऑन हो जाता है.

Advertisement

टोनी के बाउजी ने लड़की वालों से कह डाला है कि अगर उनकी मां की शादी हुई, तो उनका पोता कनिका से शादी नहीं करेगा. ऐसे में सब अपनी मां विमला को शादी करने से रोकने के लिए शिमला निकल पड़ते हैं. उनके साथ-साथ टोनी भी अपने प्यार की नैया पार कराने पहुंच जाता है. परिवार की नामंजूरी के बावजूद, दादी विमला और उनके लवर कैप्टन आदिविष्णु रेड्डी (आर सरथकुमार) शादी का फैसला कर चुके होते हैं. अब क्या दादी की शादी होगी? और अगर हां, तो क्या टोनी अपना प्यार खो देगा? यही इस फिल्म का बेसिक प्लॉट है, जिसमें काफी सारे ट्विस्ट और सरप्राइज डाले गए हैं. 

अच्छी कहानी-मजबूत है कॉमेडी

अब सबसे पहले बात करते हैं फिल्म के पॉजिटिव की. फिल्म दादी की शादी की खासियत यही है कि इसकी कहानी को बड़ी अच्छी तरह से आपके सामने पेश किया जाता है. फैमिली वैल्यूज को लाफ्टर के तड़के के साथ मिक्स-मैच करके दिखाने की कोशिश कई बार की गई. लेकिन अधिकतर फिल्में उसे ऑडियंस तक अच्छे से डिलीवर करने में असफल दिखीं. मगर कपिल शर्मा की फिल्म इसमें पूरे नंबर्स से पास हुई है.

फिल्म की कॉमेडी जबरदस्ती वाली नहीं लगती है, बल्कि इसे काफी नेचुरल रखा गया है जिसे देख आपको सचमुच मजा आता है. जहां आज के समय में कॉमेडी का मतलब सिर्फ वल्गर सीन्स और डबल मीनिंग जोक्स बन चुका है. उसी के बीच दादी की शादी की कॉमेडी काफी साफ-सुथरी और फैमिली फ्रेंडली है. फिल्म में सिचुएशनल कॉमेडी का शानदार इस्तेमाल किया गया है. 

Advertisement

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

धीमे स्क्रीनप्ले-प्रेडिक्टेबल प्लॉट ने फीका किया मजा

दादी की शादी की सबसे बड़ी कमजोरी है इसका रन-टाइम, जो करीब 2.30 घंटे का है. फिल्म की कहानी बड़ी सिंपल सी है. लेकिन डायरेक्टर आशीष आर मोहन उसे दिखाने में काफी समय निकाल देते हैं. इसका फर्स्ट हाल्फ काफी एंटरटेनिंग है, लेकिन एक वक्त पर वो भी बोर सा करने लगता है.

यही हाल सेकेंड हाल्फ का भी है. फिल्म का ग्राफ काफी डगमगाया हुआ सा महसूस होता है. अगर फिल्म का रन-टाइम कुछ मिनट और कम कर दिया जाता, तो ये थोड़ी और अच्छी फैमिली एंटरटेनर फिल्म बन सकती थी. साथ ही इसकी स्टोरी एक पॉइंट के बाद प्रेडिक्टेबल बन जाती है. आप खुद समझ जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है या क्या हो सकता है.

एक्टिंग में सभी ने दिखाया दम, मजेदार हैं योगराज सिंह

फिल्म में सभी एक्टर्स का काम काफी अच्छा है. कपिल शर्मा ऐसा लगता है कि मानो वो अपने पुराने फॉर्म में आ चुके हैं. उनके वन-लाइन कॉमेडी पंच काफी मजेदार है. साथ ही नीतू कपूर, दादी के रोल में काफी स्वीट लगती हैं. साउथ एक्टर आर सरथकुमार ने भी अपने रोल को पर्दे पर अच्छे से पेश किया है. सादिया खातीब को देखकर आपकी उनसे नजरें नहीं हटेंगी क्योंकि वो फिल्म में काफी सुंदर दिख रही हैं. 

Advertisement

वहीं नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर, जिनका ये बॉलीवुड डेब्यू भी है उसमें वो अच्छे से खरी उतरी हैं. इसके अलावा एक्टर दीपक दत्ता, तेजस्विनी कोल्हापुरे, जितेंद्र हुड्डा, अदिति मित्तल जैसे एक्टर्स ने भी अच्छा सपोर्टिंग रोल प्ले किया है. और हां, क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी इस फिल्म में हैं, जिन्हें आप देखकर पक्का सरप्राइज होने वाले हैं. वो आपको एक अलग अवतार में नजर आएंगे.

कुल मिलाकर अगर आप एक लंबे वक्त से फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म देखने का प्लान बना रहे थे, तो दादी की शादी भी उस प्लान में एक मौका जरूर डिजर्व करती है. आप इसे पूरे परिवार के साथ बिना किसी झिझक के देख सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement