ट्रंप से 'शांति वार्ता' को तैयार बमन ईरानी, बोले सिलेंडर लेकर ‘दादर’ आना होगा, मजेदार है वीड‍ियो

बमन ईरानी ने यूएस-ईरान तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर मजेदार तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. दादर में ईरानियों की शांति वार्ता, पारसी फूड और गैस सिलेंडर वाले उनके मजाक ने फैंस और सेलेब्स को खूब हंसाया.

Advertisement
बमन ईरानी ने ट्रंप पर कसा तंज (Photo: ITG) बमन ईरानी ने ट्रंप पर कसा तंज (Photo: ITG)

aajtak.in

  • ,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

दुनिया भर में चल रहे तनाव और जंग जैसे हालातों के बीच बॉलीवुड एक्टर बमन ईरानी ने अपने खास अंदाज में माहौल को थोड़ा हल्का कर दिया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ऐसा मजेदार तंज कसा कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

बमन का सटायर

बमन ईरानी ने यूएस-ईरान तनाव के मौजूदा हालातों को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है. एक वीडियो शेयर कर उन्होंने अपने दिल की बात कही. इस वीडियो को शेयर करते हुए बमन ने कैप्शन में लिखा- ईरानी शांति वार्ता के लिए मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप से बात करने को तैयार हैं. बस फिर क्या था, अपने सटायरिकल अंदाज में उन्होंने जो कहा, उसने इस गंभीर माहौल में भी कॉमेडी का तड़का लगा दिया.

Advertisement

वीडियो में चुटकी लेते हुए बमन ईरानी ने कहा- तो जैसा कि आपको पता है कि मिस्टर डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं. ईशारा किया है कि 3 लोगों को बुलाया भी गया है. बातचीत हो रही है. स्मृति ईरानी के साथ, अरुणा ईरानी और एक मैं बमन ईरानी के साथ. मैं तो तैयार हूं, शांति के लिए हम लोग कुछ भी कर सकते हैं. 

लपेट ली गैस सिलेंडर की किल्लत 

हालांकि बमन इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने भारत में चल रहे एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत पर भी पंच मार डाला. वो आगे बोले- बस, मेरा एक ही प्रॉब्लम है कि मैं वॉशिंगटन तक नहीं जाऊंगा. मैं सोचता हूं कि ट्रंप साहब और उनका डेलिगेशन इधर दादर-पारसी कॉलोनी में आएंगे और खाना पीना होगा. हम उनको धनसाक खिलाएंगे, कस्टर्ड खिलाएंगे. और ट्रंप साहब अगर एक बड़े गैस का सिलेंडर लेकर आएंगे तो हमारी जिंदगी बहुत सही हो जाएगी. 

Advertisement

बमन के इस वीडियो पर जहां फैंस हंस हंस लोटपोट हो रहे हैं. वहीं कई सेलेब्स भी उनके मजाकिया नेचर की तारीफ कर रहे हैं. एक्टर-डांसर जावेद जाफरी ने कमेंट सेक्शन में बमन के नाम 'बम' से जोड़ते हुए लिखा- मेरे प्रिय बमन ईरानी, अगर आप खुद को 'बॉमबोन ईरानी' कहें और कस्टर्ड गैस का फॉर्मूला शेयर करने की बात करें, तो शायद ट्रंप दादरलैंड आने की मेहनत कर ही लें. वहीं तब्बू ने उन्हें सरनेम से प्ले करते हुए उन्हें ईरानी की जगह 'आईरन' बताया. हालांकि यूजर्स ने सलाह दी कि- प्लीज होर्मुज को भी इनवाइट कर लीजिएगा. ट्रंप उनसे बहुत ऑब्सेस्ड हैं. 

वहीं कुछ बमन के पारसी ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं. बमन ने वाकई में इस टेंशन के माहौल में हंसी का तड़का लगा दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement