माथे पर ब‍िंदी, फ‍िरोजी साड़ी, आशा भोसले की आखिरी झलक, सामने आया वीड‍ियो

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज 4 बजे अंतिम संस्कार होगा. दिग्गज सिंगर को अंतिम विदाई देने कई बड़े सितारे पहुंचे हैं. अब आशा भोसले का आखिरी वीडियो सामने आया है. उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करते हुए सभी की आंखें नम दिखीं.

Advertisement
 आशा भोसले का आखिरी वीडियो आया सामने (Photo: ITG) आशा भोसले का आखिरी वीडियो आया सामने (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

Asha Bhosle Last Video: म्यूजिक इंडस्ट्री का एक रोशन सितारा हमेशा के लिए बुझ गया है. सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. देशभर के लोग आशा के निधन से गमगीन हैं और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहे हैं. 

आशा भोसले की आखिरी झलक

आशा भोसले के अंतिम सफर की तैयारी शुरू हो चुकी है. अंतिम दर्शन के ल‍िए उनका पार्थ‍िव शरीर फूलों से सजाया गया है. कई दिग्गज नेता अभ‍िनेता आशा ताई को अंतिम विदा देने आए हैं. माथे पर ब‍िंंदी, फ‍िरोजी रंग की साड़ी में शांत लेटी आशा को देखकर हर कोई टूट गया है. कल तक ज‍िनकी आवाज किसी की भी ज‍िंंदगी में रंग भर देती थी. आज वो शांत हो गई हैं. 

Advertisement

आशा भोसले का अंतिम संस्कार 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा. बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और राजनीति की दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां आशा ताई के पार्थिव शरीर के दर्शन करने उनके घर पहुंची हैं. आशा ताई की अंतिम विदाई से पहले का उनका आखिरी वीडियो सामने आया है. 

आशा भोसले की सबसे लाडली पोती जनाई भोसले सिसक-सिसककर रोती हुई दिखाई दे रही हैं. आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे हर एक इंसान की आंखें नम हैं और चेहरे पर उदासी साफ दिखाई दे रही है. इससे जाहिर है कि हर किसी को आशा भोसले के निधन से कितना तगड़ा झटका लगा है. 

 

 

मायूस दिखीं आशा पारेख

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख भी आशा भोसले को अंतिम विदाई देने पहुंचीं. आशा भोसले का पार्थिव शरीर देख आशा पारेख मायूस नजर आईं. सचिन तेंदुलकर भी पत्नी अंजलि संग आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. सचिन भी इमोशनल होते दिखे. उनके चेहरे पर दर्द साफ देखा जा सकता है. इस दर्द भरी घड़ी में सभी खुद को संभालते दिखे. 

Advertisement

 

 

दुनियाभर के जो फैंस आशा भोसले को करीब से विदाई नहीं दे पाए हैं, वो सोशल मीडिया के जरिए सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सभी का दिल इस समय भारी है. आशा भोसले जैसी महान सिंगर को अंतिम विदाई देते हुए लोगों का दिल टूट रहा है. यकीनन ये पल हर किसी के लिए मुश्किल है.

 

 

आशा भोसले म्यूजिक इंडस्ट्री की वो शख्सिय थीं, जिनकी संगीत की गूंज आने वाली कई पीढ़ियों तक कामय रहेगी. अपने गानों के जरिए वो हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी. आशा भोसले को हम भी भारी मन से श्रद्धांजलि देते हैं. 

'RIP सुरों की मल्लिका आशा भोसले'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement