आर्यन खान की चैट में Weed-हैश का जिक्र, दोस्तों से गांजे को लेकर होती थी बात- NCB की चार्जशीट में हवाला

Aryan khan news: आर्यन खान को ड्रग्स मामले में क्लीन चिट मिल गई है.एनसीबी की चार्जशीट में उन चैट्स का हवाला दिया गया है जहां पर आर्यन ड्रग्स की बात कर रहे हैं.

Advertisement
आर्यन खान आर्यन खान

विद्या

  • मुंबई,
  • 28 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST
  • आर्यन खान को ड्रग्स केस में मिली क्लीन चिट
  • समीर वानखेड़े की कार्रवाई पर उठे सवाल

आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में बड़ी राहत मिल गई है. एनसीबी ने अपनी चार्जशीट में शाहरुख खान के बेटे को क्लीन चिट दे दी है. कहा गया है कि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं. अब चार्जशीट से ये स्पष्ट हो रहा कि आर्यन ड्रग्स का सेवन नहीं करते थे, लेकिन वो अपने दोस्तों से ड्रग्स को लेकर बात जरूर करते थे.

Advertisement

एनसीबी की चार्जशीट में उन चैट्स का हवाला दिया गया है जहां पर आर्यन ड्रग्स की बात कर रहे हैं. कुछ बातें तो उनकी गिरफ्तारी से तीन से चार महीने पहले भी हुई थीं. एनसीबी की माने तो आर्यन ने ड्रग्स को लेकर करीब 30 लोगों से चैट की है. कई ऐसे वाट्स ऐप ग्रुप भी सामने आए हैं जहां पर ड्रग्स को लेकर चर्चा हुई.

आर्यन खान के ही एक दोस्त ने पूछताछ में एनसीबी को बताया था कि वो आर्यन को बचपन से जानता है. उसके मुताबिक आर्यन हैश और वीड का सेवन करता था जब वो अमेरिका में था. वहां पर कई बार उसने वो खरीदा था क्योंकि वो लीगल था. आर्यन के दोस्त की माने तो भारत आकर भी शाहरुख का बेटा कभी-कभी वीड का सेवन करता था. लेकिन जैसे ही उसका दोस्त आता, वो उसे फेंक देता.

Advertisement

चार्जशीट में तारीख के साथ कुछ चैट्स का जिक्र किया गया है. 9 मार्च, 2020 को किसी लड़की से बात करते हुए आर्यन ने ड्रग्स को लेकर विस्तार से बताया है. वो चैट कुछ इस प्रकार है-

लड़की- क्या सिर्फ वीड

आर्यन- नहीं आप इसे पूरी तरह नहीं पी सकते हैं

लड़की- मैंने एक बार Molly ट्राई किया था. मुझे लगा मैं तो मर जाउंगी. मुझे घर ले जाना पड़ गया था.

आर्यन- तुम्हे कुछ बीयर पीनी होगी, उसके साथ वीड लेकर चिल करना होगा.

इसके अलावा आर्यन खान की 24 नवंबर, 2018 की भी एक चैट सामने आई है जहां पर आर्यन एक लड़की से वीड को लेकर सवाल पूछ रहे हैं. उस चैट में बात कुछ इस तरह हुई है-

आर्यन- क्या तुम्हें पता है कि वीड कहां मिल सकता है?

लड़की-  नहीं यहां मैं किसी डीलर को नहीं जानती हूं. क्या निक को पता होगा?

आर्यन-  निक से बात करो ना, चलो मैं ही बात कर लूंगा.

इसी तरह एक चैट में आर्यन खान किसी से रोल से लेकर पाइप तक, कई चीजों पर बात कर रहे हैं. चार जून, 2021 की चैट में भी आर्यन किसी से वीड मांग रहे हैं, वे ये भी बता रहे हैं कि वो उसके पते पर आकर वीड ले जाएंगे. इन्हीं तमाम चैट के आधार पर कहा जा रहा है कि आर्यन खान ड्रग्स को लेकर लंबे समय से चर्चा कर रहे थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »