बॉलीवुड के 'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर और एक्ट्रेस यामी गौतम इंडस्ट्री के पावर कपल में शुमार हैं. लेकिन दोनों हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट ही रखते हैं.
अब ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कपल ने मायानगरी मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत हसीन वादियों के बीच घर बसाने का फैसला लिया है.
'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट में बताया गया है कि यामी और आदित्य मुंबई में खार स्थित एक किराए के मकान में रहते हैं. लेकिन अब वो हिमाचल प्रदेश शिफ्ट हो गए हैं. हालांकि, काम के सिलसिले में दोनों मुंबई ट्रैवल करते रहेंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, यामी पति आदित्य संग अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश शिफ्ट हो गई हैं. आदित्य से शादी करने से पहले ही यामी ने गोहर (हिमाचल) में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा था. हालांकि, हम इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंंकि यामी या आदित्य ने खुद से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.
खबरों की मानें तो कपल का यह खूबसूरत आशियाना ऑर्गेनिक बगीचों से घिरा हुआ है, जहां हिमाचल के मशहूर सेब, आलू, आलू बुखारा और अदरक उगाए जाते हैं.
यह भी बताया जा रहा है कि हिमाचल में उनका यह घर लकड़ी और पत्थर से बना हुआ है. दोनों ने 5 साल पहले 2021 में इसी प्रॉपर्टी पर शादी रचाई थी. अब वो इसी घर में रहेंगे. यह घर यामी के दिल के काफी करीब है.
आदित्य और यामी हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं. मई 2024 में उन्होंने अपने बेटे वेदाविद का स्वागत किया था, लेकिन उन्होंने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है.
यामी और आदित्य की बात करें तो उनका पहाड़ों से काफी लगाव है, क्योंकि यहीं एक्ट्रेस का मायका भी है.
यामी को जब भी वक्त मिलता है वो पहाड़ों पर सुकून के पल बिताने निकल जाती हैं. एक्ट्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर पहाड़ों पर घूमते हुए कई फोटोज हैं.
(PHOTO: Instagram@yamigautam)