Advertisement

बॉलीवुड

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी को हुआ एक महीना, कपल ने एक दूसरे पर लुटाया प्यार, Photos

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का जाना माना नाम विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को एक महीना पूरा हो गया है. ऐसे में दोनों ने बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की हैं.

  • 2/9

अपनी शादी की वन मंथ एनिवर्सरी मना रहे विजय और रश्मिका ने वेडिंग सेरेमनी से कई अनदेखी फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्हें मस्ती करते, प्यार में डूबे और दोस्तों पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है.

  • 3/9

फोटोज में रश्मिका अपनी सास के साथ पोज करती भी दिख रही हैं. ये उनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटो है, जिसमें एक्ट्रेस ने खूबसूरत कलरफुल लहंगा पहना था. उनकी सास उनके साथ नाच रही हैं.

Advertisement
  • 4/9

एक और अनदेखे रोमांटिक मोमेंट को विजय देवरकोंडा ने शेयर किया है. कपल ने पोस्ट्स के कैप्शन में लिखा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी शादी को एक महीना इतनी जल्दी पूरा हो गया है.

  • 5/9

इसी के साथ विजय और रश्मिका ने अपने ब्याह को सम्पन्न करवाने में मदद करने वाले लोगों को शुक्रिया कहा. इसमें उनकी वेडिंग प्लानर प्रिया मगंती शामिल हैं, जिन्होंने हर बारीकी पर ध्यान दिया. 

  • 6/9

रश्मिका मंदाना ने बताया कि शादी करने की बात उन्हें दूर का ख्वाब लग रही थीं और जब उनकी शादी को एक महीना हो गया है तो उनके लिए इसपर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है.

Advertisement
  • 7/9

विजय और रश्मिका ने अपनी दोस्त ऐश्वर्या कोल्ला को भी शुक्रिया कहा. उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या ने बिना बोले ही शादी में शामिल होकर खाने से पहले वेन्यू, कपड़ों, ज्वेलरी संग सबकुछ संभाल लिया था.

  • 8/9

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी में खूबसूरत टेंपल ज्वेलरी पहनी थी. इसे बनाने वाले ब्रांड की अर्पिता और उनकी टीम को भी दोनों ने धन्यवाद दिया. ये ज्वेलरी फैंस की भी इंस्पिरेशन पर गई है.

  • 9/9

शादी की और एक अनदेखी फोटो में दूल्हे विजय देवरकोंडा को अपने घोड़े के साथ देखा जा सकता है. धोती, गोल्ड ज्वेलरी, दुपट्टा पहने और हाथ में तलवार लिये विजय किसी राजा से कम नहीं लग रहे हैं.

Photos: Instagram/@thedeverakonda/@rashmika_mandanna

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement