Advertisement

बॉलीवुड

MF हुसैन की बेशकीमती पेंटिंग्स-प्राइवेट म्यूजिकल रूम, आलीशान है माधुरी दीक्षित का करोड़ों का घर, बेटों की तस्वीरों से सजा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST
  • 1/15

बॉलीवुड की एवरग्रीन क्वीन माधुरी दीक्षित की दुनिया दीवानी है. फिल्मों के साथ माधुरी रियल लाइफ में भी एक राजकुमारी की तरह रहती हैं. 

  • 2/15

माधुरी का मुंबई में इतना आलीशान घर है, जो अंदर से किसी रॉयल महल जैसा लगता है. आइए आज आपको बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' के घर का टूर कराते हैं. 

  • 3/15

माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और बच्चों संग मुंबई के लग्जूरियस सी-फेसिंग घर में रहती हैं. 

Advertisement
  • 4/15

घर में एक बड़ा सा लिविंग रूम है, जहां ब्लू कलर का सोफा सेट लगा है. सोफे के साथ सेंटर में वुडन टेबल भी रखी है. लिविंग रूम इतना बड़ा है कि एक साथ कई लोग जमा हो सकते हैं. 
 

  • 5/15

माधुरी और श्रीराम नेने का बेडरूम किसी 5 स्टार होटल के लग्जरी रूम से कम नहीं है. बेडरूम में कॉम्फी बेड लगा है. दीवार पर खूबसूरत पेंटिंग्स हैं. हैंगिंग लाइट्स भी लगी हैं. 
 

  • 6/15

रूम के एक कॉर्नर में टेबल चेयर लगी हैं, जहां बैठकर बाहर का नजारा एन्जॉय करते हुए सुबह-शाम की चाय का लुत्फ उठाया जा सकता है. 

Advertisement
  • 7/15

बेडरूम में एक बड़ी बालकनी है, जहां से पूरी मुंबई का नजारा दिखता है. बालकनी का व्यू काफी खूबसूरत है. 

  • 8/15

माधुरी के बेटों का रूम काफी क्लासी है. रूम की थीम ग्रे और ब्लू रखी है. बेड के पीछे वर्किंग स्टेशन बना है, जहां कंप्यूटर लगा है. दीवारों पर आर्टिस्टिक पेंटिंग्स लगी हैं. 

  • 9/15

घर में एक स्पेशल म्यूजिकल रूप भी हैं, जहां माधुरी के बेटे गिटार बजाते हैं. इसी रूम में पूरा परिवार एक साथ मिलकर क्वालिटी टाइम एन्जॉय करता है. 
 

Advertisement
  • 10/15

म्यूजिकल रूम में कई बड़े स्पीकर भी लगे हैं. दीवारों पर पेंटिंग्स सजी हैं. बैठने के लिए सीटिंग एरिया भी बनाया हुआ है. 
 

  • 11/15

घर का किचन काफी स्पेशियस और लैविश है. किचन में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जहां से नेचुरल लाइट आती है. किचन में कई सारे इंडोर प्लान्ट्स भी लगे हैं. 

  • 12/15

एक साइड डाइनिंग एरिया बनाया गया है. जहां ओवल शेप की डाइनिंग टेबल लगी है. आस-पास कई सारे एंटीक शोप लगे हैं, जो घर को क्लासी लुक देते हैं. 

  • 13/15

सबसे खास बात ये है कि माधुरी दीक्षित के घर की दीवारें एमएफ हुसैन की बेशकीमती पेंटिंग्स से सजी हैं. एमएफ हुसैन ने ये नायाब पेंटिंग्स माधुरी को तोहफे में दी थीं. 

  • 14/15

माधुरी और श्रीराम नेने के घर में एक स्पेशल कॉर्नर बना है, जहां उन्होंने अपने पूरे परिवार की तस्वीरें भी सजाई हैं. माधुरी ने घर में कई जगह अपने बेटों की तस्वीरें भी लगा रखी हैं. 

  • 15/15

माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने के लैविश घर की कीमत करोड़ों में है. कपल का घर किसी रॉयल होटल से कम नहीं है. 

 

(Photos: Youtube Screengrab @Architectural Digest India) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement