Advertisement

बॉलीवुड

'सिगरेट से जलाया, मारे थप्पड़', EX बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस संग की धक्का-मुक्की, सरेआम किया टॉर्चर, निकले आंसू

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST
  • 1/10

मशहूर टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. नीति ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उन्हें फिजिकली टॉर्चर करता था. उन्हें पीटता था. 
 

  • 2/10

एक्स बॉयफ्रेंड के टॉर्चर पर Hauterrfly
संग बातचीत में एक्ट्रेस बोलीं- यह घटना तब की है जब मैं 'कैसी ये यारियां' के पहले सीजन की शूटिंग कर रही थी. अगर मैं छोटे कपड़े पहनती, तो वो मेरे कपड़ों पर सवाल उठाता था. 

  • 3/10

'वो हर बात पर पूछता थ कि मैं कहीं क्यों जा रही हूं या किसी के इतने करीब क्यों खड़ी हूं. उस समय मैं काफी नादान थी. हमेशा अपनी सफाई देने और खुद को सही साबित करने की कोशिश करती रहती थी.'

Advertisement
  • 4/10

नीति आगे बोलीं- एक बार उसका जन्मदिन था, मुझे वहां का माहौल ठीक नहीं लग रहा था. आखिरकार, हम लड़कियों ने फैसला किया कि हमें निकलना चाहिए. मेरी सहेलियों ने मुझे बताया कि वो कार में मेरा इंतजार कर रही हैं, लेकिन मैं जाने से पहले बॉयफ्रेंड को बाय कहना चाहती थी.

  • 5/10

'जब मैंने ऐसा करने की कोशिश की, तो उसने मुझे रोक लिया और कहा कि मैं अपने दोस्तों के साथ कहीं नहीं जा सकती. मैंने उससे कहा कि मेरी सहेलियों को मुझे घर छोड़ने दे, लेकिन उसने मना कर दिया. '

  • 6/10

नीति ने आगे बताया-एक बार उसने मुझे पकड़कर जोर से धक्का दे दिया था. उसने मुझे थप्पड़ मारा और यह पूरी घटना बिल्डिंग के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई थी. मेरी सहेलियां नीचे थीं. जब मेरी दोस्त ऊपर आईं, तो उन्होंने मुझे उससे छुड़ाने की कोशिश की. 

Advertisement
  • 7/10

'इसके बाद मैं रो रही थी. जब मैं अपनी बिल्डिंग पहुची, तो मुझे उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. वो उस समय सिगरेट पी रहा था और सवाल करने लगा कि मैं दोस्तों के साथ पार्टी छोड़कर क्यों चली गई.'

  • 8/10

'उस दौरान उसने मुझे सिगरेट से जला दिया. मेरे शरीर पर आज भी उस चोट के निशान और सिगरेट से जलने के दाग हैं. '
 

  • 9/10

वो लगातार मुझे नीचा दिखाता रहता था. कहता था- तुम बहुत छोटी हो, तुम बहुत मोटी हो, तुम बहुत बदसूरत हो. मैं उसका फ्रिज और माइक्रोवेव साफ करती थी, उसके लिए खाना बनाती थी. 

Advertisement
  • 10/10

'जब भी उसके माता-पिता आते थे, तो उन्हें बाहर घुमाने ले जाती थी. मैं उससे प्यार करती थी, इसलिए वो जो कुछ भी कहता था, मैं खुशी-खुशी कर देती थी.' नीति की दर्दभरी दास्तां सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. 

 (Photo: Instagram/@nititaylor) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement