बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस समय अपने करियर के बेस्ट फेज में हैं. उनकी हाल ही में आई फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई. उस फिल्म में वन देवी से जुड़ी कहानी थी, जिसे लोगों ने पसंद किया.
अब देशभर में नवरात्रि के पावन त्योहार की शुरुआत हो गई है, तो इस मौके पर उन्होंने अपने घर में माता की चौकी का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया. कल नवरात्रि का पहले दिन एक्ट्रेस ने धूमधाम से मनाया.
तमन्ना भाटिया हर साल नवरात्रि के मौके पर अपने घर में माता की चौकी रखती हैं. ये साल भी उन्होंने इसका आयोजन किया, और इस बार भी वो माता की भक्ति में पूरी तरह डूबी हुईं नजर आईं.
माता के भजन पर तमन्ना अपनी दोस्तों और परिवार वालों के साथ झूमती-नाचती हुईं दिखीं. इस आयोजन से जुड़ी कई सारी क्लिप्स और फोटोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं.
तमन्ना भाटिया के घर हुई माता की चौकी में मृणाल ठाकुर भी शामिल हुईं, जिन्होंने एक्ट्रेस के साथ मिलकर माता के जयकारे लगाए.
तमन्ना ने अपनी पोस्ट के जरिए माता काली, लक्ष्मी, दुर्गा, सरसवती, पार्वती, गंगा को याद किया, और एक औरत के जीवन में उनके महत्व को भी समझाने की कोशिश की.
माता की भक्ति में डूबकर तमन्ना को कितना आनंद आया, इसके बारे में भी उन्होंने लिखा. एक्ट्रेस ने सिंगर प्रीति पथानिया का जिक्र किया जिन्होंने अपने भजनों, मां की कहानियों और पहाड़ों से होते हुए वैष्णो देवी की यात्रा को खूबसूरती से सुनाया और माता की चौकी में चार चांद लगाए.
तमन्ना ने लिखा- प्रीति पथानिया के हर गाने, हर कहानी और हर धुन के साथ ऐसा लगता है, जैसे आप खुद पहाड़ों पर चढ़ रहे हों, पवित्र रास्तों से गुजर रहे हों और इस यात्रा के जरिए अपने भीतर झांक रहे हों.
'इस अनुभव की सबसे खूबसूरत बात ये है कि इसमें दो अलग-अलग एहसास एक साथ मिलते हैं. एक तरफ संगीत की धुनें गूंजती हैं, माहौल में ऊर्जा होती है और हर तरफ भक्ति का रंग नजर आता है.'
'वहीं, दूसरी तरफ मन के अंदर एक गहरी शांति महसूस होने लगती है. संगीत और भक्ति का यही संगम आपको खुद के करीब ले जाता है और मन को सुकून देता है.
संगीत, प्रार्थना और मां के प्रति समर्पण से भरे ये पांच घंटे ऐसे लगे, जैसे वक्त थम गया हो और सब कुछ एक ही पल में सिमट गया हो.'
बात करें तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की, तो द वन फिल्म के बाद वो जल्द जॉन अब्राहम की फिल्म में नजर आएंगी, जिसे रोहित शेट्टी ने बनाया है. ये राकेश मारिया की बायोपिक है.
All Photos: Instagram @tamannaahspeaks