Advertisement

बॉलीवुड

इंटीमेट सीन्स से मचाई हलचल, नाना पाटेकर के निधन पर जताई खुशी, क्यों सालों से बॉलीवुड से दूर हैं तनुश्री दत्ता?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST
  • 1/11

बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस लगातार नाना पाटेकर की मौत पर खुशी जाहिर कर रही हैं. 

  • 2/11

दोनों के बीच की लड़ाई लगभग दो दशक पुरानी है. अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के बयानों ने हर तरफ हलचल मचाई हुई है. ऐसे में लोग फिर से तनुश्री को सर्च करने लगे हैं. तो आइए तनुश्री के बारे में खास बाते जानते हैं. 

  • 3/11

तनुश्री दत्ता एक एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन हैं. उन्होंने साल 2004 में 'फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स' का खिताब अपने नाम किया था. यहीं से उन्हीं बड़ी पहचान मिली. 

Advertisement
  • 4/11

इसी साल उन्होंने 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था. ब्यूटी वर्ल्ड में छाने के बाद तनुश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा था. 
 

  • 5/11

तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया. वो इमरान हाशमी और सोनू सूद के साथ नजर आई थीं. 

  • 6/11

'आशिक बनाया आपने' फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी संग कई इंटीमेट और किसिंग सीन देकर हलचल मचा दी थी. फिल्म का टाइटल सॉन्ग आज भी लोगों के बीच पॉपुलर है.  
 

Advertisement
  • 7/11

इसके बाद एक्ट्रेस ने 'चॉकलेट', 'भागम भाग', 'ढोल' और 'गुड बॉय बैड बॉय' जैसी कई फिल्मों में काम किया. 

  • 8/11

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े और मशहूर हीरो के साथ काम किया, लेकिन धीरे-धीरे तनुश्री दत्ता फिल्मों और बॉलीवुड से दूर होती गईं. तनुश्री आखिरी बार साल 2013 की टीवी सीरीज 'सुपरकॉप्स वर्सेस सुपर विलेन्स' में नजर आई थीं. 
 

  • 9/11

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर की कंट्रोवर्सी की बात करें तो दोनों ने साल 2008 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में एक साथ काम किया था. यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें नाना पाटेकर लीड रोल में थे. उनके साथ तनुश्री दत्ता, रिमी सेन और मुजम्मिल इब्राहिम जैसे कलाकार भी नजर आए थे. 

Advertisement
  • 10/11

बताया जाता है कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच विवाद इसी फिल्म के एक स्पेशल डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था. तनुश्री ने बाद में आरोप लगाया था कि शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर का बिहेवियर उनके प्रति ठीक नहीं था. उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस हुआ था. 
 

  • 11/11

तनुश्री का कहना था कि नाना उनके साथ इंटीमेट कोरियोग्राफी चाहते थे, जबकि वो डांस तनुश्री और दूसरे एक्टर के बीच होना था. तनुश्री का आरोप था कि एक्टर के बिहेवियर से उन्हें अनकंफर्टेबल फील हुआ और उन्होंने उस समय इस पर आपत्ति भी जताई थी. मगर नाना ने उन आरोपों को गलत बताया था. 

(Photo: Instagram/@iamtanushreeduttaofficial)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement