Advertisement

बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन का 84वां जन्मदिन, 'जलसा' के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, फूलों की बड़ी माला के बीच दिखे महानायक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST
  • 1/7

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन बेहद धूमधाम के साथ मनाया. इस खास मौके पर मुंबई स्थित उनके मशहूर बंगले 'जलसा' के बाहर फैंस का तांता लग गया. (Photo: Vinod Singh)

  • 2/7

सुबह से ही चारों तरफ गानों की गूंज, जश्न का माहौल और फैंस का भारी उत्साह देखने को मिला. हर कोई अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाने और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए बेताब नजर आया. (Photo: Vinod Singh)

  • 3/7

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के जश्न के दौरान उनका घर 'जलसा' पूरी तरह सजा हुआ नजर आया. बंगले के बाहर फैंस ने बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए थे, जिन पर महानायक की तस्वीरें छपी हुई थीं. (Photo: Vinod Singh)

Advertisement
  • 4/7

अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर परंपरा निभाते हुए अमिताभ बच्चन खुद अपने घर के बाहर आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. गेट और आसपास के हिस्से को लाल गुलाबों से बनी बड़ी-बड़ी और भव्य मालाओं से सजाया गया था. (Photo: Vinod Singh)

  • 5/7

सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पारंपरिक परिधान और स्टाइलिश शॉल पहने बिग बी ने हाथ जोड़कर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया. (Photo: Vinod Singh)

  • 6/7

जलसा के बाहर मौजूद फैंस का उत्साह देखने लायक था. जैसे ही अमिताभ बच्चन ने गेट पर आकर हाथ लहराया, फैंस ने अपने कैमरों और मोबाइल फोन्स में इस पल को कैद करने के लिए झड़ी लगा दी.
 (Photo: Vinod Singh)

Advertisement
  • 7/7

चारों तरफ सिर्फ मोबाइल स्क्रीन और हाथ उठते हुए ही नजर आ रहे थे, जो बिग बी के प्रति लोगों की दीवानगी को साफ बयां कर रहे थे. (Photo: Vinod Singh)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement