Advertisement

बॉलीवुड

'काम की भीख मांगती हो', पृथ्वी शॉ की मंगेतर पर गुस्साए एजाज खान, बोले- जिंदगी खराब...

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST
  • 1/10

एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की मंगेतर का नया म्यूजिक वीडियो 'बरेली वाला झुमका' रिलीज हुआ है. इसमें उनके हीरो अनिकेत राज हैं.
 

Photo: Instagram @akritiagarwal7
 

  • 2/10

हाल ही में म्यूजिक वीडियो का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था. यहां गाने की कास्ट-क्रू के अलावा इंडस्ट्री के कुछ सितारे भी नजर आए. लेकिन हीरोइन ही नहीं आईं.
 

Photo: Instagram @akritiagarwal7
 

  • 3/10

आकृति को इवेंट से नदारद देखा गया. उन पर एजाज खान ने निशाना साधा है. गाने के इवेंट को मिस करने के लिए उन्होंने आकृति की क्लास लगाई है. 
 

Photo: Instagram @akritiagarwal7
 

Advertisement
  • 4/10

मीडिया से बात करते हुए एजाज ने कहा-  नए लोगों को सपोर्ट करना जरूरी है.  मैं उन लड़कियों को मैसेज देना चाहता हूं जो प्रोड्यूसर्स से पैसे भी लेती हैं, फाइव स्टार ट्रीटमेंट भी लेती हैं, काम के लिए भीख भी मांगती हैं...
 

Photo: Instagram @imajazkhan

  • 5/10

''लेकिन इस बीच अगर उनका कोई बॉयफ्रेंड बन जाता है, तो प्रमोशन के लिए नहीं आती हैं. सोशल मीडिया पर जो वीडियो डालती हैं, वो भी डिलीट कर देती हैं.''
 

Photo: Instagram @akritiagarwal7
 

  • 6/10

एजाज खान ने यहां पर क्लियर किया कि वो आकृति अग्रवाल की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा- वो प्रमोशन में भी नहीं आईं, बॉयफ्रेंड के चक्कर में...
 

Photo: Instagram @imajazkhan

Advertisement
  • 7/10

''जो इस किस्म की लड़कियां हैं उन्हें मैं सख्ती से कहना चाहता हूं क्यों तुम लोगों की जिंदगी खराब कर रहे हो, कोई गाना खराब कर रहे हो.''

Photo: Instagram @imajazkhan

  • 8/10

''अगर तुम्हारा बॉयफ्रेंड है तो उसे घर पर रखो. प्रोफेशनल रहो. पहले अपने काम पर तवज्जो दो. जो तुम पर पैसा लगाते हैं, उनके साथ ऐसा मत करो.''
 

Photo: Instagram @imajazkhan

  • 9/10

बात करें आकृति की तो, हाल ही में उन्होंने फैंस को गुडन्यूज दी है. क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग सगाई तोड़ने के बाद कपल का फिर से पैचअप हुआ है.
 

Photo: Instagram @akritiagarwal7
 

Advertisement
  • 10/10

आकृति और पृथ्वी फिर से एक हो गए हैं. एक्ट्रेस के इंस्टा पर पृथ्वी संग फोटोज नजर आ रही हैं. दोनों जल्द शादी करेंगे, अभी डेट सामने नहीं आई है. 
 

Photo: Instagram @akritiagarwal7
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement