Advertisement

बॉलीवुड

उम्र में छोटी एक्ट्रेस देख बहका एक्टर, बार-बार किया Kiss, शर्मिंदा हुई बेटी?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST
  • 1/8

रेखा और बिस्वजीत चटर्जी की फिल्म दो शिकारी के एक विवादित किसिंग सीन की आज भी चर्चा होती है. रेखा और बिस्वजीत चर्टजी के बीच हुई किसिंग सीन ने खूब सुर्खिायां बटोरी थी.  

  • 2/8

खबरों के मुताबिक रेखा ने किसिंग सीन की इजाजत नहीं ली गई थी. इंटीमेट सीन में बिस्वजीत रेखा को बार-बार किस करते रहे और उनके होंठ काट लिए थे. सीन खत्म होने के बाद वो बहुत रोईं. उन्हें धोखा फील हुआ. क्योंकि उस समय वो महज 15 साल की थीं.
 

  • 3/8

 अब सालों बाद बिस्वजीत चटर्जी की बेटी और एक्ट्रेस पल्लवी चटर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान उस विवादित किंसिंग सीन को लेकर अपनी बात रखी. 
 

Advertisement
  • 4/8

हिंदी रश संग बातचीत में उन्होंने कहा कि कंसेंट लेना जरुरी था. पल्लवी चटर्जी ने कहा कि वो उस समय वहां मौजूद नहीं थीं. इसलिए इस मामले में कुछ भी बोल नहीं सकतीं. 

  • 5/8

पल्लवी ने कहा कि लेकिन अगर किसी महिला के साथ उसकी सहमति के बिना ऐसा हुआ था, तो ये गलत है. मैंने अपने पापा को हमेशा लेडीज को रिस्पेक्ट देते ही देखा है. 
 

  • 6/8

कई लेडीज सेट पर आती थीं, तो वो खड़े हो जाते थे. हम ये देखते हुए बड़े हुए, तो उस आदमी के बारे में आप पूछोगे, तो मुझे अजीब लगेगा. अगर सेट पर ऐसा कुछ हुआ होगा, तो हमने देखा नहीं.

Advertisement
  • 7/8

पल्लवी का कहना है कि उनकी मां को रेखा पसंद हैं. उन्होंने और उनकी मां ने रेखा को हमेशा रिस्पेक्ट के साथ ही देखा है.  
 

  • 8/8

रेखा और बिस्वजीत चटर्जी का किसिंग सीन पर उस समय काफी विवाद हुआ था. हाल ही में बिस्वजीत से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिल्मों में किसिंग सीन बड़ी बात नहीं है. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement