Advertisement

बॉलीवुड

हीरो संग इंटीमेसी देख भड़का बॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस ने ठुकराए बोल्ड सीन्स, बोली- त्याग किया

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST
  • 1/10

फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली तनुश्री दत्ता उस दौर में अपनी बोल्ड इमेज के लिए फेमस थीं. वो किसिंग और इंटीमेट सीन्स भी कर लेती थीं.
 

  • 2/10

लेकिन क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस के रोमांटिक सीन्स को देखकर उनके बॉयफ्रेंड को बुरा लगता था. प्यार की खातिर तनुश्री ने ऐसे सीन्स करने छोड़ दिए थे.
 

  • 3/10

पिंकविला का दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था लोग बोल्ड सीन्स करने पर ट्रोल करते हैं, लेकिन इसमें उनकी क्या गलती है. ये डायरेक्टर की चॉइस है.
 

Advertisement
  • 4/10

वो कहती हैं- कुछ दुश्मन होते हैं जो आपके कपड़ों, किसिंग सीन्स पर कमेंट करते हैं. पॉजिटिव चीजों को निगेटिव कर देते हैं.
 

  • 5/10

''मुझे अलग-अलग तरह की फिल्में ऑफर हुई थीं. मैंने कई फिल्में की भी. फिर मैं जिस शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी, उसे अच्छा नहीं लगा.''
 

  • 6/10

''उसने कहा अब तो मेरे पेरेंट्स भी देख रहे हैं. मेरे मम्मी-पापा भी शॉक्ड हो गए थे. मैंने सबके बारे में सोचकर बोल्ड, इंटीमेट सीन्स करने से मना किया था.''
 

Advertisement
  • 7/10

''क्योंकि तब मैं सीरियस रिलशनशिप में थी. मेरा पर्दे पर रोमांस करना उसे पसंद नहीं आ रहा था. मैंने उसकी बातों को माना.''
 

  • 8/10

''हमारा रिश्ता कुछ वक्त तक चला. तब हम जवान थे. आज हम दोनों मूव ऑन हो चुके हैं. वो शख्स इंडस्ट्री से था. मैंने उसे लाइफ में काफी महत्व दिया था.''
 

  • 9/10

''मैंने उस रिश्ते को 100 प्रतिशत दिया था. मैंने उसके लिए इंटीमेट सीन्स छोड़ दिए थे. उसके लिए त्याग किया था. तब हम काफी यंग थे इसलिए चीजें खराब हुईं. ''
 

Advertisement
  • 10/10

तनुश्री दत्ता आज 42 साल की हैं. उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. वो कुंवारी हैं. फैंस उन्हें दुल्हन के जोड़े में देखने के इंतजार में हैं.
 

All Photos: Instagram @iamtanushreeduttaofficial
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement