Advertisement

बॉलीवुड

'मां की जिम्मेदारी नहीं निभानी', सोहेल खान की Ex-वाइफ को भाव देते हैं यंग लड़के, चाहती हैं पार्टनर?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST
  • 1/9

सोहेल खान की एक्स-वाइफ और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. अब उन्होंने अपनी ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, डेटिंग और जिंदगी में पार्टनर की जरूरत को लेकर खुलकर बात की है. सीमा ने बिना झिझक बताया कि वह फिलर्स, बोटॉक्स, प्रोफिलो और लेजर ट्रीटमेंट करा चुकी हैं.
 

  • 2/9

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब शो ‘डबल डेट’ में सीमा सजदेह ने अपनी ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बारे में बात की. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अब तक कौन-कौन से कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवाए हैं, तो सीमा ने साफ-साफ बताया- मैंने थोड़ा फिलर्स करवाया है, बोटॉक्स करवाया है, प्रोफिलो करवाया है और लेजर ट्रीटमेंट भी कराया है.

  • 3/9

हालांकि, सीमा ने यह भी बताया कि काफी समय से उन्होंने फिलर्स नहीं करवाए हैं. उनका कहना था कि एक वक्त उन्हें लगा कि अब इसकी जरूरत नहीं है, इसलिए उन्होंने इसे रोक दिया. यानी सीमा अपनी ब्यूटी को लेकर न तो इसे छिपाने के मूड में हैं और न ही इसे लेकर शर्मिंदगी महसूस करती हैं.
 

Advertisement
  • 4/9

बातचीत के दौरान सीमा ने अपनी जिंदगी और उम्र को लेकर भी बेबाक अंदाज दिखाया. उन्होंने कहा कि वह अब मां का रोल नहीं निभाना चाहतीं. वो मां की जिम्मेदारी से थोड़ा दूर रहना चाहती हैं.

  • 5/9

जब अंगद बेदी ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कम उम्र के पुरुषों से अटेंशन मिलता है, तो सीमा ने इसका जवाब हां में दिया. उम्र बढ़ने के साथ डेटिंग और अटेंशन को लेकर सीमा का नजरिया काफी ओपन है.

  • 6/9

अंगद ने सीमा से एक और सीधा सवाल किया- क्या उन्हें अपनी जिंदगी में किसी पुरुष की कमी महसूस होती है? सीमा का जवाब भी काफी दिलचस्प था. उन्होंने कहा कि दिनभर की थकान के बाद वह घर जाकर अपने डॉग के साथ रहना पसंद करती हैं. अगर वहां कोई दूसरा इंसान बैठा हो, तो हो सकता है कि वह उसके साथ सहज महसूस ही न करें.

Advertisement
  • 7/9

सीमा ने कहा कि वह अकेले बहुत खुश हैं और खुद को आत्मनिर्भर महसूस करती हैं. उन्हें अकेलापन भी महसूस नहीं होता. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि जिंदगी में किसी साथी की जरूरत ही नहीं है. उन्होंने माना कि उन्हें कंपैनियनशिप जरूर चाहिए.

  • 8/9

सीमा के मुताबिक, वह ऐसा इंसान चाहती हैं जिसके साथ वह घूम सकें, अच्छी जगहों पर जा सकें, अच्छा खाना खा सकें और जिंदगी के खूबसूरत पल शेयर कर सकें. लेकिन इसके अलावा वह अपनी कंपनी में ही काफी खुश हैं.

  • 9/9

सीमा और सोहेल खान ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी. 2022 में कपल ने 24 साल की शादी को तोड़ते हुए तलाक ले लिया था. इनके दो बेटे हैं- निर्वान और योहान.
 

(All Photos: Instagram @seemakiransajdeh)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement