Advertisement

बॉलीवुड

शादी के बाद छोड़ा देश, पति संग विदेश में बसाया घर, सैलून में काम करती थी ये करोड़पति एक्ट्रेस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • 1/13

शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्मों और बड़े स्टार्स संग काम किया. 

  • 2/13

शिल्पा शिरोडकर ने अपने करियर के पीक पर शादी रचा ली थी. शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और वो पति संग विदेश चली गई थीं.

  • 3/13

बैंकर अपरेश रंजीत से शादी के बाद, कपल पहले नीदरलैंड चला गया था और बाद में दोनों न्यूजीलैंड में बस गए थे. 

Advertisement
  • 4/13

गौहर खान के पॉडकास्ट 'मां-मनोरंजन' में बातचीत के दौरान, शिल्पा ने सिनेमा से दूर अपनी जिंदगी पर खुलकर बात की थी. इंडस्ट्री से दूर रहकर बिताए अपने वक्त पर उन्होंने कहा था- खुद को बिजी रखने के लिए मैंने न्यूजीलैंड में हेयरड्रेसिंग का कोर्स किया था. 
 

  • 5/13

'यह मेरे एक्टिंग करियर से काफी मिलता-जुलता था, जैसे मेकअप और बाकी चीजें होती हैं. कोर्स पूरा करने के बाद मैंने दो महीने तक एक सैलून में काम भी किया. '

  • 6/13

लेकिन नई-नई शादीशुदा जिंदगी और सैलून के काम के बिजी रूटीन को बैलेंस करना शिल्पा के लिए आसान नहीं था. इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा था- हमारी नई-नई शादी हुई थी और हेयरड्रेसर की जॉब में काफी ज्यादा वक्त देना पड़ता था.

Advertisement
  • 7/13

'मेरे पति को वीकेंड पर छुट्टी मिलती थी, जबकि मुझे उन्हीं दिनों काम करना पड़ता था. हमें एक-दूसरे को समझने के लिए वक्त की जरूरत थी और मुझे लगा कि यह रूटीन मेरे लिए सही नहीं है.' 
 

  • 8/13

शिल्पा आगे बोलीं- मैंने अपने पति से कहा मेरा रिज्यूमे बना दो. उन्होंने पूछा- इसमें क्या लिखूं? मैंने कहा था- झूठ मत लिखना, सिर्फ सच लिखना कि SSC (10वीं) फेल है और फिल्मों में काम किया है.
 

  • 9/13

शिल्पा ने बताया कि उन्होंने बिना किसी खास उम्मीद के कुछ नौकरियों के लिए अप्लाई किया था और एक ही दिन में एक नहीं, बल्कि दो-दो जॉब ऑफर उन्हें मिले थे.

Advertisement
  • 10/13

इस बारे में उन्होंने बताया था- मजे-मजे में मैंने कुछ नौकरियों के लिए अप्लाई किया था और एक ही दिन में दो इंटरव्यू देने गई. बिल्कुल किसी फिल्मी सीन की तरह, जब मैं वापस आई तो मेरे हाथ में दो-दो अपॉइंटमेंट लेटर थे.
 

  • 11/13

शिल्पा ने बताया कि जॉब लगने के बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थीं. उनकी प्रेग्नेंसी ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था. 

  • 12/13

प्रेग्नेंसी के दौरान शिल्पा को सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों को सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने खुद को पॉजिटिव रखा. एक्ट्रेस ने बताया था- मुझे दिन में तीन बार इंसुलिन लेना पड़ता था, मेरा 20 किलो वजन कम हो गया था और मेरे शरीर से हर वक्त कोको बटर की खुशबू आती रहती थी. फिर वो एक प्यारी बेटी की मां बनीं. 

  • 13/13

शिल्पा शिरोडकर की शादी को 26 साल हो गए हैं. उन्होंने 8 जुलाई 2000 को बैंकर अपरेश रंजीत से शादी रचाई थी. वो अपनी लाइफ में काफी खुश हैं. शिल्पा अब फिल्मों में भी एक्टिव हैं. वो अपने करियर पर फोकस कर रही हैं. 

 

(Photo: Instagram @shilpashirodkar73)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement