Advertisement

बॉलीवुड

देश से दूर US में बसी बड़ी बेटी त्रिशाला, मनाया 38वां बर्थडे, लाडली की याद में तड़पे संजय दत्त, हुए भावुक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST
  • 1/10

संजय दत्त के जुड़वा बच्चों इकरा और शहरान दत्त को अक्सर आपने मुंबई में घूमते-फिरते देखा होगा. उनके फोटोज-वीडियोज वायरल रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि संजय अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त के भी काफी क्लोज हैं. 

(Photo: Instagram @trishaladutt) 

  • 2/10

त्रिशाला दत्त, 'बॉलीवुड के खलनायक' संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. त्रिशाला का जन्म 10 अगस्त 1988 को हुआ था. त्रिशाला आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. वो 38 साल की हो गई हैं. 

 

(Photo: Instagram @trishaladutt) 

  • 3/10

त्रिशाला के बर्थडे पर संजय दत्त ने अपनी लाडली बेटी के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. 
 


(Photo: Instagram @duttsanjay) 

Advertisement
  • 4/10

संजय ने अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. वो बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे. फादर-डॉटर का खूबसूरत बॉन्ड फैंस का दिल जीत रहा है. 

 


(Photo: Instagram @duttsanjay) 

  • 5/10

त्रिशाला संग तस्वीरें शेयर करते हुए संजय ने कैप्शन में लिखा- तुम भले ही कितनी भी बड़ी हो जाओ, लेकिन मेरे लिए तुम मेरी छोटी बच्ची ही रहोगी. हैप्पी बर्थडे त्रिशाला. तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा. इसके साथ संजय ने हार्ट इमोजी बनाकर बेटी पर प्यार भी लुटाया है. 

(Photo: Instagram @trishaladutt) 

  • 6/10

बेटी के लिए संजय की लविंग पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है. फैंस कमेंट सेक्शन में दोनों को बेस्ट बता रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स त्रिशाला को बर्थडे विश भी कर रहे हैं. 

 

(Photo: Instagram @trishaladutt) 

Advertisement
  • 7/10

पिता की तरह त्रिशाला ने एक्टिंग में करियर नहीं बनाया, क्योंकि संजय दत्त उनके हीरोइन बनने के खिलाफ थे. पिता की खुशी के लिए उन्होंने भी एक्ट्रेस बनने का सपना छोड़ दिया.

 

(Photo: Instagram @trishaladutt) 

  • 8/10

त्रिशाला पिता से दूर बचपन से ही यूएस में रहती हैं. वो यूएस में साइकोथेरेपिस्ट (Psychotherapist) और मनोवैज्ञानिक (Psychologist) के तौर पर काम कर रही हैं.


(Photo: Instagram @duttsanjay)   

  • 9/10

वो लाइमलाइट और शोबिज की चकाचौंध से से काफी दूर रहती हैं. त्रिशाला का इंस्टाग्राम हैंडल भी प्राइवेट है. 
 

(Photo: Instagram @trishaladutt) 

Advertisement
  • 10/10

त्रिशाला काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं. खूबसूरती में वो कई हसीनाओं को टक्कर देती हैं. फिटनेस में भी उनका कोई जवाब नहीं है. 

(Photo: Instagram @trishaladutt) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement