Advertisement

बॉलीवुड

Sania Mirza Luxury Dubai Home Tour: दुबई में रानी से कम नहीं सानिया मिर्जा की लाइफ, आलीशान घर की मालकिन, रखी कुरान

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 26 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST
  • 1/14

सानिया मिर्जा टेनिस की दुनिया का बड़ा नाम हैं. वो अपने गेम से दुनियाभर में  भारत का नाम ऊंचा कर चुकी हैं. अब सानिया मिर्जा बेटे इजहान संग दुबई में रहती हैं.

  • 2/14

अर्चना पूरन सिंह ने अपने व्लॉग में सानिया मिर्जा के दुबई वाले घर का इनसाइड टूर कराया. इस आलीशान घर में शाही इंटीरियर, प्राइवेट पूल, खास नमाज रूम और बेटे इजहान के लिए शानदार प्लेरूम मौजूद है.

  • 3/14

सानिया के घर का इंटीरियर काफी रॉयल है. घर में गोल्डन, सफेद, ऑफ-व्हाइट, पीच और रॉयल ब्लू रंगों का इस्तेमाल किया गया है. 

Advertisement
  • 4/14

घर की दीवारों पर गोल्डन वॉलपेपर लगे हैं. सेंटर में बड़ा-सा झूमर लगा है, जो पूरे कमरे को महल जैसा लुक देता है. एंटीक फर्नीचर, खूबसूरत कालीन और सुनहरे डिजाइन घर की रॉयल थीम को और खास बनाते हैं. 

  • 5/14

सानिया के घर में फॉर्मल और इनफॉर्मल, दो अलग-अलग लिविंग रूम हैं. फॉर्मल लिविंग रूम मेहमानों के लिए है, जबकि इनफॉर्मल लिविंग रूम में परिवार आराम से समय बिताता है. 

 

  • 6/14

सानिया ने बताया कि वह इसी जगह बैठकर क्रिकेट मैच और टीवी शो देखती हैं. यहां आरामदायक सोफा, फुटरेस्ट और टीवी कॉर्नर बनाया गया है. कमरे में सानिया और उनके बेटे इजहान की फैन-मेड तस्वीरें और पेंटिंग्स भी लगी हैं. 

Advertisement
  • 7/14

सानिया मिर्जा ने बताया कि घर का इंटीरियर उन्होंने खुद तैयार किया है. उन्होंने अपनी पसंद के हिसाब से हर कमरे के रंग, फर्नीचर और सजावट को चुना है. 

 

  • 8/14

सानिया के मुताबिक, घर सजाना उनका छिपा हुआ टैलेंट या कहें कि शौक है. इसी वजह से घर के हर हिस्से में उनकी पसंद और पर्सनल टच साफ दिखाई देता है. 

  • 9/14

सानिया के घर का सबसे खास हिस्सा वह पेंटिंग है, जो सलमान खान ने उन्हें गिफ्ट की है. एक गेस्ट रूम की दीवार पर नमाज पढ़ते हुए व्यक्ति की कई पेंटिंग्स लगी हैं. सानिया ने बताया कि ये पेंटिंग्स सलमान खान ने खुद उनके लिए बनाई थीं. 

Advertisement
  • 10/14

सानिया के घर का किचन सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है. उन्होंने बताया कि यह असल में ‘शो किचन’ है. यहां खाना नहीं बनाया जाता, बल्कि सिर्फ कॉफी तैयार की जाती है. घर का असली किचन बाहर पूल के पास बनाया गया है. इस आउटडोर एरिया में गेजिबो और इजहान के खेलने के लिए अलग जगह भी मौजूद है.

 

  • 11/14

सानिया ने घर में नमाज पढ़ने और कुरान पढ़ने के लिए अलग कमरा बनाया है. यह कमरा घर के सबसे शांत हिस्सों में से एक है.

 

  • 12/14

सानिया का वॉक-इन वॉर्डरोब काफी बड़ा और व्यवस्थित है. इसमें मेकअप प्रोडक्ट्स, जूते और बैग्स के लिए अलग-अलग जगह बनाई गई है.

 

  • 13/14

घर दिखाने के दौरान सानिया ने अपनी टेनिस अकादमी के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि हैदराबाद में उन्होंने अपनी जमीन पर सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी बनाई है. 

  • 14/14

सानिया ने घर में अपने पुरस्कारों और उपलब्धियों को रखने के लिए भी खास जगह बनाई है. यहां उनके कई अवॉर्ड्स और यादगार चीजें रखी गई हैं.

All Photos: YT Screengrab

 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement