फेमस कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा का घर जितना लैविश है, उससे कहीं ज्यादा भक्तिभाव भी यहां दिखता है. उनके घर में हर धर्म के भगवान की मौजूदगी हैं.
रेमो की पत्नी लिजेल भले ही कैथोलिक हैं, लेकिन वो महादेव की भी मन से आराधना करती हैं. उन्होंने अपने घर के एक कोने में शिवलिंग स्थापित किया हुआ है.
कर्ली टेल्स से बातचीत में लिजेल ने बताया कि क्यों उन्होंने पूरा शिव मंदिर बनाया. रेमो के घर में मौजूद इस मंदिर में एक बड़े शिवलिंग के साथ दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग भी है. इसकी झलक भी उन्होंने दिखाई.
लिजेल बोलीं- हमने बाकी का घर बाद में डिजाइन किया था, इस मंदिर को हमने पहले बनाया था. मैं पिछले 25 साल के गणपति की स्थापना कर रही हूं. और पहले हर शनिवार मंदिर में जाकर जलाभिषेक करती थी.
लिजेल ने अपने पिछले घर का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि लेकिन मुझे बड़ा बुरा सा लगता था. क्योंकि वहां अक्सर दर्जनों लोग होते हैं जो आपके ही साथ शिवलिंग पर अभिषेक करते हैं, और आपके जाते ही आपके चढ़ाए फूल भी हटा देते हैं.
लिजेल कहती हैं कि इसलिए इस घर को बनाने से पहले हमने सबसे पहले शिव मंदिर बनाया और सुकून से पूजा की. लेकिन तब यहां अगल-बगल बहुत पेड़-पौधे थे. लिजेल पहला जलाभिषेक करने के बाद घर चली गईं.
हालांकि जाते हुए उन्होंने किसी से पूजा करने के बाद आसपास की सफाई करने को कहा. तो उन्हें शाम के वक्त कॉल आया कि- भाभी यहां सांप है. लिजेल कहती हैं कि- हमें सपेरे को बुलाना पड़ा था.
लिजेल-रेमो ने बताया कि इसके बाद हमें समझ आ गया था कि इस जगह में कुछ खास है. महादेव हमें खुद यहां लेकर आए हैं. यहां की पावर ही अलग है.