Advertisement

बॉलीवुड

22 साल बाद हुआ तलाक, इस हसीना संग हिमेश रेशमिया ने रचाई दूसरी शादी, 1 बेटे के हैं पिता

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया रियलिटी शो में कमबैक कर रहे हैं. हिमेश 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' में जज की कुर्सी संभालते दिखेंगे. 

  • 2/8

हिमेश के गाने तो बच्चे-बच्चे के फेवरेट हैं. लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में लोग कम ही जानते हैं. 

  • 3/8

हिमेश रेशमिया की बात करें तो उन्होंने एक नहीं, बल्कि दो बार शादी रचाई है. हिमेश की पहली शादी 1995 में कोमल से हुई थी. लेकिन फिर उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं. साल 2017 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. पहली शादी से हिमेश का एक बेटा भी है. 

Advertisement
  • 4/8

पहली पत्नी संग रिश्ता टूटने के बाद हिमेश ने साल 2018 में सोनिया कपूर संग दूसरी शादी करके घर बसाया. हिमेश अक्सर पत्नी सोनिया संग रोमांटिक तस्वीरें और फोटोज शेयर करते हैं. दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है. 

  • 5/8

बता दें कि हिमेश रेशमिया की दूसरी पत्नी सोनिया कपूर पेशे से एक टीवी एक्ट्रेस हैं. वो 'कुसुम' (2005), 'पिया का घर' (2002), 'यस बॉस' (1999) और 'रिमिक्स' (2005) जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुकी हैं.

  • 6/8

इसके अलावा उन्होंने 'सत्ता' (2003), 'फरेब' (2005) और 'ऑफिसर' (2001) जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है.

Advertisement
  • 7/8

सोनिया अब हिमेश के लाइव कॉन्सर्ट और टूर्स के दौरान स्टेज पर परफॉर्म करती हैं. साथ ही वो सिंगर-एक्टर की डाइट और स्टाइलिंग का भी ध्यान रखती हैं. 

  • 8/8

हिमेश की दूसरी पत्नी सोनिया काफी ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है. 

(Photo: Instagram/@realhimesh) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement