Advertisement

बॉलीवुड

Amrita Arora Transformation: मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, वजन घटाकर उड़ाए होश

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST
  • 1/9

मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं. हर ओर उनके ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा हो रही है. 

  • 2/9

हाल ही में अमृता ने ब्लैक ड्रेस में अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए. उनका ड्रामेटिक वेट लॉस लोगों को पसंद आया. 

  • 3/9

मलाइका की बहन ने एक शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में अपनी तस्वीर शेयर की और वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने हल्का मेकअप और डार्क रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को और खास बनाया, लेकिन उनका ड्रामेटिक वेट लॉस फैंस को चौंका गया.
 

Advertisement
  • 4/9

कमेंट सेक्शन में मलाइका अरोड़ा, शनाया कपूर, सीमा सजदेह समेत उनके कई दोस्तों ने उन्हें स्टनिंग बताया. 
 

  • 5/9

एक यूजर ने लिखा, प्लीज बताओ इतने कम समय में इतना वजन कैसे घटाया... पूरा देश जानना चाहता है ये मैजिक. वहीं एक ने ग्लैमरस लिखा, तो किसी ने कमेंट किया, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
 

  • 6/9

कुछ लोगों ने लिखा कि आपका ट्रांसफॉर्मेशन वाकई हैरान करने वाला है. कमाल की बात ये है कि एक समय पर उन्हें बढ़े वजन के लिए ट्रोल किया गया था.

Advertisement
  • 7/9

2022 में करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में पहुंचने के बाद अमृता को ‘बुढ़िया’ कहा गया और उनके वजन को लेकर भी बॉडी शेमिंग की गई. 
 

  • 8/9

ट्रोलिंग पर उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए नफरत करने वालों को जवाब दिया था. उन्होंने ये भी कहा था कि वो ट्रोलिंग की परवाह नहीं करतीं. 
 

  • 9/9

अमृता के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत VJ के तौर पर की थी. 2002 में उन्होंने फरदीन खान के साथ फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद वो ‘अवारा पागल दीवाना‘, ‘स्पीड’, ‘रेड: द डार्क साइड’, ‘देह’ और ‘टीम: द फोर्स’ जैसी मूवीज में नजर आईं. 

All Photos: Instagram @amuaroraofficial/Social Media

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement