कवि और गीतकार कुमार विश्वास इन दिनों 'रामयायण' फिल्म को लेकर हेडलाइन्स मेंबने हुए हैं. कुमार विश्वास के लिखे गाने 'जय जय राम' को काफी प्यार मिल रहा है.
कुमार विश्वास भले ही लाइमलाइट में बने रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी शोबिज की चकाचौंध और ग्लैमर से दूर ही रहती हैं. आइए जानते हैं कुमार विश्वास की पत्नी कौन हैं और वो क्या करती हैं?
कुमार विश्वास की पत्नी का नाम मंजू शर्मा है. दोनों कॉलेज स्वीटहार्ट्स हैं. कॉलेज में पढ़ाते वक्त उन्हें प्यार हुआ था और फिर दोनों ने शादी करके घर बसा लिया.
कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा काफी पढ़ी लिखी हैं. उन्होंने ज्योग्राफी में (MA) किया है. साथ ही PhD की डिग्री भी ली है.
मंजू शर्मा एक कॉलेज प्रोफेसर रह चुकी हैं. उन्होंने भरतपुर के MSJ पोस्टग्रेजुएट कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर तौर पर पढ़ाया है.
मंजू शर्मा 2020 में राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (RPSC) की सदस्य बनी थीं. कॉलेज प्रोफेसर से RPSC का सदस्य बनने के बाद वह सुर्खियों में रही थीं. RPSC में वो सरकारी भर्तियों की निगरानी करती थीं.
लेकिन कुमार विश्वास की पत्नी होने के चलते RPSC में उनकी नियुक्ति पर काफी सवाल भी उठे और विवाद भी हुआ था. बाद में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती पेपर लीक विवाद के बाद मंजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
मंजू शर्मा की बात करें तो वो काफी खूबसूरत हैं. वो पूरे परिवार को प्यार के धागे में पिरोकर रखती हैं. मंजू, कुमार विश्वा की सिर्फ पत्नी ही नहीं, बल्कि ताकत भी हैं.
कुमार विश्वास और मंजू शर्मा की दो बेटियां हैं. जो शोबिज में नहीं बल्कि दूसरी फील्ड में एक्टिव हैं. बड़ी बेटी अग्रता शर्मा हैं. दूसरी बेटी कुहू शर्मा. 2025 में अग्रता की उदयपुर में शाही शादी हुई थी. कपल अपनी दोनों बेटियों के काफी क्लोज है.
(Photo: Instagram @agratasharmma)