Advertisement

बॉलीवुड

सलमान खान के ऑनस्क्रीन 'पापा' ने छोड़ा बॉलीवुड? अब किस हाल में बीत रही जिंदगी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST
  • 1/8

राजीव वर्मा बॉलीवुड और टेलीविजन के लोकप्रिय एक्टर में से एक हैं. फिल्म 'मैंने प्यार किया' में वो सलमान खान के पापा की भूमिका निभाकर घर-घर मशहूर हो गए थे. 

  • 2/8

वो लंबे समय से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें सलमान खान के पापा के रूप में जानते हैं. निधि वासंदानी के पॉडकास्ट में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाने की वजह बताई. 
 

  • 3/8

राजीव वर्मा से पूछा गया कि आपको कब लगा कि अब और काम नहीं करना है. उन्होंने कहा कि 4-5 साल पहले महसूस हुआ कि अब ये छोड़ो चलते हैं. 
 

Advertisement
  • 4/8

एक्टर ने कहा कि 5 साल पहले मुझे एहसास हुआ कि अब वापस भोपाल चलना चाहिए. पेंशन मिली रही थी. बाकी रोजी-रोटी के लिए कुछ ना कुछ काम मिलता ही रहता था. 
 

  • 5/8

उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ ना कुछ करता रहता हूं. तो इसलिए मैंने कहा कि अब यहां (मुंबई) से चलते हैं. अभी भी मुझे ऑफर आते रहते हैं. 
 

  • 6/8

 राजीव कहते हैं कि यहां भी मैं छोटा मोटा काम कर लेता हूं. ज्यादा काम नहीं करता हूं. क्योंकि अब लगता है कि पुराने दोस्तों से मिला जाए. 
 

Advertisement
  • 7/8

आगे वो कहते हैं कि रिश्तेदारों में, शादी-ब्याह और भाइयों के साथ वक्त गुजरना अच्छा लगता है. जब मैं काम करता था तो बच्चे छोटे थे. अब बड़े हो गए हैं, तो उनके साथ रहने का मन करता है. 
 

  • 8/8

राजीव वर्मा ने कहा कि शोबिज में आने से पहले वो नौकरी करते थे. नौकरी में प्रमोशन होने वाला था, लेकिन प्रमोशन छोड़कर उन्होंने अभिनय चुना. उनकी शादी जया बच्चन की छोटी बहन रीता भादुड़ी से हुई है, जिनसे उन्हें दो बेटे हैं. 

All Photos: Social Media 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement