बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ एक शानदार मां और पत्नी भी हैं. प्रियंका वर्क लाइफ के साथ फैमिली को भी काफी अच्छी तरह से बैलेंस करती हैं.
(Photo: Instagram @priyankachopra)
प्रियंका के पति निक जोनस भी उन्हें स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते. मदर्स डे के खास मौके पर निक ने लेडी लव प्रियंका के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की.
(Photo: Instagram @priyankachopra)
निक ने पत्नी प्रियंका की बेटी मालती संग कुछ खास अनसीन तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में मां बेटी के बॉन्ड ने फैंस का दिल जीत लिया.
(Photo: Instagram @nickjonas)
एक फोटो में प्रियंका येलो बिकिनी पहने बेटी संग पूल में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं. प्रियंका और नन्ही मालती एक दूसरे संग अपना मी-टाइम एन्जॉय करती दिखीं.
निक बेटी और पत्नी के क्यूट मोमेंट को कैप्चर करते नजर आए.
(Photo: Instagram @nickjonas)
निक ने बेटी और पत्नी संग एक फैमिली फोटो भी शेयर की है. निक और प्रियंका एक दूजे की बांहों में नजर आ रहे हैं. कपल की बेटी भी उनके साथ दिखी.
(Photo: Instagram @nickjonas)
पत्नी और बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए निक ने प्रियंका के लिए एक प्यार भरा कैप्शन लिखा- आप हमारे पंखों की उड़ान हैं. मदर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी जान. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.
(Photo: Instagram @priyankachopra)
प्रियंका के लिए पति निक की लविंग पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है. फैंस निक को बेस्ट हसबैंड बता रहे हैं. कमेंट सेक्शन निक की तारीफों से भर चुका है.
(Photo: Instagram @priyankachopra)
निक और प्रियंका के रिश्ते की बात करें तो लंबी डेटिंग के बाद कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी. शादी के बाद दोनों ने बेटी मालती का वेलकम किया.
(Photo: Instagram @priyankachopra)
निक संग शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही बस गई हैं. दोनों बेटी संग खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं. निक और प्रियंका के बीच का प्यार और रिश्ता फैंस का दिल जीत लेता है.
(Photo: Instagram @priyankachopra)