Advertisement

बॉलीवुड

शिनचैन की धरती पर पहुंचे 'कालीन भैया', बेटी आशी ने शेयर की वेकेशन की अनसीन फोटोज

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. पर्दे पर अपनी गंभीर भूमिकाओं से सबका दिल जीतने वाले पंकज असल जिंदगी में एक फैमिली मैन हैं.हाल ही में वह अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जापान पहुंचे. (Photo: Instagram/anjoriaa)

  • 2/9

इस ट्रिप की खूबसूरत झलकियां उनकी बेटी आशी त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. आशी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में जापान को 'शिनचैन की धरती' बताया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  (Photo: Instagram/anjoriaa)

  • 3/9

इन फोटोज में जापान की खूबसूरत गलियों और वहां के नजारों के साथ-साथ परिवार का आपसी प्यार साफ झलक रहा है.  (Photo: Instagram/anjoriaa)
 
 

Advertisement
  • 4/9

आशी ने जिस तरह से जापान को शिनचैन की धरती कहकर बुलाया है, उससे पता चलता है कि यह ट्रिप उनके लिए कितनी खास और मस्ती भरी रही है.  (Photo: Instagram/anjoriaa)
 

  • 5/9

इन तस्वीरों में पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ फुर्सत के पल बिताते नजर आ रहे हैं. आशी ने जो फोटोज शेयर की है, उसमें वह अपने माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करती दिख रही हैं.   (Photo: Instagram/anjoriaa)

  • 6/9

किसी तस्वीर में जापान का शानदार व्यू दिख रहा है, तो कहीं परिवार के सदस्य वहां की संस्कृति और खान-पान का अनुभव लेते नजर आ रहे हैं. यह वेकेशन पंकज त्रिपाठी के फैंस के लिए भी एक ट्रीट की तरह है, क्योंकि इसमें एक्टर का एक रिलैक्स्ड अंदाज देखने को मिला है.  (Photo: Instagram/anjoriaa)

Advertisement
  • 7/9

शेयर की गई तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला त्रिपाठी की हो रही है. एक फोटो में मृदुला एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई हैं, वहीं एक दूसरी बेहद प्यारी तस्वीर में पंकज और मृदुला सीढ़ियों पर बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.   (Photo: Instagram/anjoriaa)

  • 8/9

सादगी से भरी इन तस्वीरों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पंकज त्रिपाठी अपनी जड़ों और परिवार से कितना गहरा जुड़ाव रखते हैं.  (Photo: Instagram/anjoriaa)

  • 9/9

वर्क फ्रंट की बात करें तो आशी फिलहाल थिएटर करती हैं और कई प्ले कर चुकी हैं. हाल ही में 'ला इलाज' की वजह से वो काफी सुर्खियों मं रहीं. इसके अलावा पंकज त्रिपाठी अपनी फिल्म मिर्जापुर को लेकर सुर्खियों में है.  (Photo: Instagram/anjoriaa)
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement