Advertisement

बॉलीवुड

कौन है ये हसीना, जिसके साथ लंदन की सड़कों पर दिखा शाहरुख खान का बेटा? शुरू हुई डेटिंग की चर्चा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले साल अपनी डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से सबके दिलों पर छा गए थे. हर किसी को उनका काम बेहद पसंद आया था.

Photo: Instagram @imsrk

  • 2/8

आर्यन इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियों में आए हैं. वो अपने परिवार के साथ लंदन में हैं, जहां उन्हें एक लड़की के साथ कसीनो के बाहर स्पॉट किया गया. दोनों तब एक ही गाड़ी में बैठकर साथ निकल भी गए थे.

Photo: X @aryankhan_fc

  • 3/8

आर्यन को इस मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर उनकी डेटिंग की चर्चा होने लगी है. हालांकि दोनों में से किसी ने इन अफवाहों को अभी तक खारिज नहीं किया है. आइए, जानते हैं कि कौन है वो लड़की जिसके साथ शाहरुख के बेटे का नाम जुड़ रहा है.

Photo: Instagram @aryan_for_lifee

Advertisement
  • 4/8

आर्यन खान के साथ दिखी मिस्ट्री गर्ल का नाम विनी टकैर है, जो पेशे से एक सिंगर और सॉन्गराइटर हैं. वो डेनमार्क की रहने वाली हैं. 

Photo: Instagram @vinnievvt

  • 5/8

विनी अपने गाने खुद परफॉर्म भी करती हैं. कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उनके सॉन्ग भी मौजूद हैं. सिंगर कई बार मुंबई भी परफॉर्म करने आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनका इंडिया से काफी गहरा नाता नजर आता है.

Photo: Instagram @vinnievvt

  • 6/8

सिंगिंग के अलावा विनी टकैर एक बिजनेसवुमन भी हैं. लिंक इन पर उन्होंने खुद को मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट और एंटरप्रेन्योर बताया है, जो टैलेंट और इवेंट मेनेजमेंट में एक्सपीरियंस रखती हैं. 

Photo: Instagram @vinnievvt

Advertisement
  • 7/8

विनी टकैर और आर्यन खान को लेकर पहले ऐसे दावे किए जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. हालांकि अब जब इसकी जांच की गई, तो ऐसा कुछ भी नहीं है. 

Photo: Instagram @vinnievvt

  • 8/8

वैसे आर्यन का नाम इससे पहले एक ब्राजीलियन मॉडल लारिसा बोनेसी संग भी जुड़ चुका है. दोनों के कई सारे दोस्त कॉमन नजर आए, जिससे उनकी डेटिंग की चर्चा हुई. हालांकि उनके रिश्ते का सच आजतक सामने नहीं आया.

Photo: X @aryankhan_fc

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement