ओटीटी की दुनिया में हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी कई बढ़िया सीरीज और फिल्मों ने दस्तक दे दी है. नेटफ्लिक्स समेत, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर बढ़िया कंटेंट स्ट्रीम हो रहा है. प्लान बनाने से पहले इस लिस्ट पर नजर डाल लीजिए.
बीटीएस: द रिटर्न
दुनिया के सबसे बड़े के-पॉप बॉय बैंड बीटीएस (BTS) का लंबे समय के बाद कमबैक हो रहा है. नेटफ्लिक्स पर उनकी डॉक्यूमेंट्री आने वाली है. ये लॉस एंजलिस में बैंड की नई एल्बम 'ARIRANG' की रिकॉर्डिंग के दौरान सातों मेम्बर्स के बॉन्ड को दिखाती है. मिलिट्री सर्विस के बाद नई शुरुआत, पुरानी यादें और भविष्य की चुनौतियों पर अनदेखा और इंटीमेट लुक ये डॉक्यूमेंट्री फिल्मफैंस को देगी.
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' ओटीटी पर आ गई है. मुंबई के अंडरवर्ल्ड में सेट इस फिल्म में शाहिद एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर के रोल में हैं, जो एक जिद्दी और बदले की भावना रखने वाली लड़की से प्यार कर बैठता है. गैंग वॉर, धोखे और मोहब्बत से भरी यह फिल्म एक्शन और इमोशंस का अनोखा मिश्रण है. इसे आप प्राइम वीडियो पर रेंट कर सकते हैं.
डेयरडेविल: बोर्न अगेन सीजन 2
एक्टर मैट मर्डॉक एक बार फिर चार्ली कॉक्स यानी डेयरडेविल बनकर लौट आए हैं. 'डेयरडेविल: बोर्न अगेन' का सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गया है. इसमें न्यूयॉर्क अब विल्सन फिस्क यानी किंगपिन के कब्जे में है, जो मेयर बनकर विजलांटी को कुचल रहा है. ऐसे में डेयरडेविल को अपने साथियों के साथ भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ लड़ता है.
प्रिटी लीथल
अमेजन प्राइम वीडियो पर आए नए शो 'प्रिटी लीथल' में 5 यंग बैले डांसर्स की कहानी को दिखाया गया है. सभी मिलकर एक डांस कॉम्पिटिशन के लिए जा रही हैं. उनकी बस में खराबी के कारण उन्हें एक सराय में रात गुजारनी पड़ती है. कहानी में एक खतरनाक ट्विस्ट आता है, जिसकी वजह से पांचों को अपनी जान बचाने के लिए एक दूसरे का साथ देना पड़ता है.
मर्दानी 3
'मर्दानी 3' के साथ रानी मुखर्जी एक बार फिर आईपीएस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौट आई हैं. इस बार वे दिल्ली में 93 यंग लड़कियों के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की जांच करती हैं. ये सबकुछ एक बड़ी मानव तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
Muthu Alias Kaattaan
विजय सेतुपति की तमिल मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज 'Muthu Alias Kaattaan', एक रहस्यमयी शख्स मुथु की कहानी है. मुथु के गांव में एक कटा हुआ सिर मिलने के बाद, मामले की जांच शुरू होती है. गांववालों को उसपर शक है. कोई उसे अपराधी मानता है तो कोई हीरो. सच क्या है, ये सीरीज देखकर पर पता चलेगा. आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
हैना मोंटाना 20वीं एनिवर्सरी स्पेशल
सिंगर माइली साइरस, 20 साल बाद हैना मोंटाना बनकर लौट आई हैं. उनके पॉपुलर शो 'हैना मोंटाना' के 20 साल होने की खुशी में इस स्पेशल शो को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है. इसमें माइली पुरानी यादें ताजा करती नजर आ रही हैं.
बेट
ब्रिटिश एक्टर रिज अहमद स्टारर कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'बेट' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. ये एक स्ट्रगलिंग ब्रिटिश-पाकिस्तानी एक्टर शाह लतीफ की कहानी है, जिसे जेम्स बॉन्ड का ऑडिशन मिलता है. यहां से उसकी जिंदगी बदलती वाली है.