नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
'रामायण' में जहां रणबीर कपूर राम बने हैं, तो वहीं सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखने वाले हैं. सनी देओल को हनुमान के रोल में देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट हाई है.
(Photo: Instagram @iamsunnydeol)
सनी को तो सभी लोग काफी करीब से जानते हैं और उन्हें प्यार भी देते हैं, लेकिन हम आपको अब सनी देओल की लेडी लव और पत्नी पूजा देओल से मिलवाले हैं.
(Photos: Social Media)
सनी देओल ने साल 1984 में पूजा देओल को अपनी दुल्हन बनाया था. उनकी शादी को अब 42 साल हो चुके हैं. कपल के दो बेटे हैं...करण और राजवीर देओल. दोनों ही पिता की तरह फिल्मों में एक्टिव हैं.
(Photos: Social Media)
लेकिन सनी देओल की पत्नी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फैमिली का हिस्सा होने के बावजूद भी पूजा ने शोबिज की चकाचौंध से हमेशा खुद को दूर रखा है.
(Photos: Social Media)
पूजा सादगी से जिंदगी जीती हैं. वो खुद को परिवार और बच्चों की देखभाल में बिजी रखती हैं. पूजा बॉलीवुड में होने वाली पार्टियों से भी दूर रहती हैं.
(Photos: Social Media)
बताया जाता है कि सनी ने शुरुआत में करियर के चलते पूजा संग अपनी शादी को सीक्रेट रखा था, क्योंकि वो इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रहे थे.
(Photos: Social Media)
कपल की शादी लंदन में काफी खामोशी से हुई थी. लेकिन बाद में लंदन की एक मैगजीन में फोटोज लीक होने पर उनकी शादी का खुलासा हुआ था.
(Photos: Social Media)
सनी देओल की बात करें तो वो बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. उन्होंने अपने करियर में 'बेताब', 'गदर', 'यतीम', 'चालबाज' समेत कई हिट फिल्में दी हैं. मगर उन्होंने अपने परिवार को हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रखा.
(Photos: Social Media)