बधाई हो! फेमस सिंगर सुकृति कक्कड़ की सगाई हो गई है. उन्होंने इंस्टा पर ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें पोस्ट की हैं.
सिंगर ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड सौमिक शेट्टी संग सगाई की है. कपल को फैंस और सेलेब्स ने ढेर सारी मुबारकबाद दी है.
सुकृति ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- आज, कल और हमेशा. फोटोज में सौमिक घुटनों पर बैठकर लेडीलव को रिंग पहनाते दिख रहे हैं.
कपल ने रोमांटिक फोटोशूट भी किया है. पहाड़ी वादियों में नेचर के बीच सौमिक ने सुकृति को शादी के लिए प्रपोज किया.
सौमिक ने लेडीलव के हाथों को चूमा. कपल ने लिपलॉक भी किया. दोनों ने साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया. उनकी दमदार केमिस्ट्री दिखी.
एक तस्वीर में सौमिक ने सिंगर को गोद में उठा रखा है. दोनों सगाई की खुशी को सेलिब्रेट करते हुए दिखे.
एक फोटो में सुकृति बॉयफ्रेंड की गोद में सिर रखकर लेटी हुई हैं. दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है.
सगाई के बाद कपल ने रोमांटिक डिनर किया. अभी उन्होंने शादी की तारीख अनाउंस नहीं की है. फैंस उन्हें दूल्हा-दुल्हन के लुक में देखने को बेताब हैं.
सारा तेंदुलकर ने कपल को सगाई की बधाई दी है. सलीम मर्चेंट, आशना श्रॉफ, अरमान मलिक, विशाल डडलानी, ईशा गुप्ता ने कपल को मुबारकबाद दी है.
वर्कफ्रंट पर, सुकृति फेमस सिंगर हैं. मूवी कपूर एंड सन्स के सॉन्ग 'कर गई चुल' से उन्हें फेम मिला. उन्होंने पठान का सॉन्ग 'झूमे जो पठान' भी गाया है.
वो सिंगर प्रकृति कक्कड़ की जुड़वा बहन हैं. सुकृति के होने वाले पति सौमिक मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं. वो लग्जरी पैडल क्लब कोर्टसाइड के को-फाउंडर भी हैं.
All Photos: Instagram @sukritikakar