इस समय बॉलीवुड गलियारों में एक्टर अर्जुन कपूर और दुबई की हसीना पामेला सेरेना की डेटिंग का बज बना हुआ है.
(Photo: Instagram @arjunkapoor)
'लॉक अप' में जब अर्जुन कपूर गेस्ट बनकर आए थे, तब पामेला उन्हें देखकर काफी ज्यादा शरमा रही थीं. तब पामेला को सब अर्जुन के नाम से टीज करने लगे थे. इसके बाद से ही अर्जुन और पामेला की नजदीकियां चर्चा में आ गईं.
(Photo: Instagram @arjunkapoor)
अब सिर्द्धार्थ कन्नन संग बातचीत में पामेला ने अर्जुन संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. पामेला से पूछा गया कि क्या वो अर्जुन को डेट कर रही हैं? इसपर पामेला ने बताया कि वो अर्जुन को पहले से जानती हैं. लॉक अप से पहले एक इवेंट में वो अर्जुन से मिल चुकी थीं.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
पामेला ने बताया कि शो में उन्होंने अर्जुन संग अपनी मुलाकात पर बात की थी. तब सुनीता आहूजा उनके साथ मस्ती मजाक करती थीं कि पामेला की शादी 6 महीने में हो जाएगी. जब वो पूछती थीं कि लड़का कौन होगा, तो सुनीता मस्ती में कहती थीं कि लड़के का नाम A से शुरू होगा.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
पामेला ने कहा कि मेकर्स ने उनकी बातें सुनी और अर्जुन को शो में ले आए. पामेला ने आगे कहा कि हर किसी को लगता है कि उन दोनों के बीच पहले से कुछ है, लेकिन ऐसा नहीं है.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
पामेला से आगे पूछा गया कि जब वो अर्जुन से लॉक अप की सक्सेस पार्टी में मिली थीं, तब क्या दोनों के बीच केमिस्ट्री थी? इसपर पामेला बोलीं- हम लोग जब बात कर रहे थे, तो सभी हमें देख रहे थे, कोई वीडियो बना रहा था, कोई हमें देखकर लव हार्ट बना रहा था.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
पामेला ने आगे बताया कि शो में अर्जुन ने आकांक्षा चमोला से कहा था- हम दोनों का टेस्ट एक ही है. पामेला को मेरे लिए संभालकर रखना. ये बोलकर वो हंस पड़ीं.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
पामेला ने ये भी बताया कि वो आकांक्षा चमोला के काफी क्लोज हैं. दोनों साथ में ज्यादातर टाइम स्पेंड करती हैं. वो अर्जुन और आकांक्षा चौधरी दोनों की कंपनी एन्जॉय करती हैं.
(Photo: Instagram @pamalaserena)
हालांकि, पामेला ने खुलकर कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि वो पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चीजें रिवील नहीं करना चाहतीं. अब पामेला का रिश्ता अर्जुन संग दोस्ती से बढ़कर है या नहीं... ये कहना मुश्किल है. मगर दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.
(Photo: Instagram @pamalaserena)