Advertisement

बॉलीवुड

Ex हसबैंड ने दूसरी पत्नी पर लुटाया प्यार, केमिस्ट्री देख चिढ़ीं उर्मिला मातोंडकर! लिखा- वफादारी...

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST
  • 1/9

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा मैं हैं. उन्होंने जून में निधा भट्ट संग निकाह किया था.
 

Photo: Instagram @mohsinakh
 

  • 2/9

11 अगस्त को मोहसिन ने पत्नी पर प्यार लुटाते हुए शादी की अनसीन तस्वीरें पोस्ट की थीं. इसमें उन्होंने कहा कि निधा उनकी जिंदगी में सुकून, शांति लाई हैं.
 

Photo: Instagram @mohsinakh
 

  • 3/9

मोहसिन ने लिखा था- तुम बस मेरी पत्नी ही नहीं बनीं. तुम मेरा घर, मेरी शांति और मेरे हर दिन का फेवरेट हिस्सा बनी हो. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा. 
 

Photo: Instagram @mohsinakh
 

Advertisement
  • 4/9

''हम साथ में खूबसूरत जिंदगी बनाएंगे. हमेशा साथ रहेंगे. मैं हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा. मेरी बनने के लिए बहुत शुक्रिया. मैं तुम्हारा आभारी रहूंगा.''


Photo: Instagram @mohsinakh
 

  • 5/9

मोहसिन और निधा की ये तस्वीरें वायरल हुईं. इस बीच सबसे मजेदार रहा उर्मिला का इंस्टा पर क्रिप्टिक पोस्ट. जिसे लोगों ने मोहसिन पर तंज माना है. 
 

Photo: Instagram @mohsinakh
 

  • 6/9

एक्ट्रेस ने बिना किसी का नाम लिए इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट लिखा. वो कहती हैं- मुझे महंगी चीजें पसंद हैं जैसे प्यार, वफादारी और समय. 
 

Photo: Instagram @urmilamatondkarofficial

Advertisement
  • 7/9

मोहसिन की वेडिंग फोटोज के बाद किए गए उर्मिला के पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. यूजर्स उनकी पोस्ट को मोहसिन से जोड़ रहे हैं.
 

Photo: Instagram @urmilamatondkarofficial

  • 8/9

अब सच क्या है ये तो उर्मिला ही बेहतर बता पाएंगी. मोहसिन से तलाक के बाद एक्ट्रेस सिंगल हैं. उन्होंने दूसरी बार घर नहीं बसाया. 
 

Photo: Instagram @urmilamatondkarofficial

  • 9/9

मोहसिन संग उर्मिला की शादी 2016 में हुई थी. 8 साल बाद उनका तलाक हो गया था. वहीं दूसरी पत्नी संग मोहसिन हैप्पी स्पेस में हैं.

Photo: Instagram @mohsinakh
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement