कंगना रनौत एक्ट्रेस तो हमेशा से ही दमदार रही हैं, लेकिन अब वो संसद की फैशन क्वीन भी बन चुकी हैं. एक तरफ संसद से कंगना के बयान वायरल रहते हैं, तो दूसरी तरफ उनके फैशन की भी खूब चर्चा होती है.
कंगना संसद में एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई देती हैं. उनके फैशनेबल और क्लासिक साड़ी लुक्स हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं.
हाल ही में कंगना संसद में लग्जरी लुक में दिखाई दीं. उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कंगना की साड़ी से लेकर उनके बैग और घड़ी पर हर किसी की नजरें टिकी रह गईं.
एक्ट्रेस ने पेस्टल स्काई ब्लू कलर की सिंपल साड़ी को काफी एलीगेंट तरीके स्टाइल किया. साड़ी संग कंगना ने ब्लैक कलर का Hermes Birkin टोगो लेदर हैंडबैग कैरी किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के बर्किंग हैंडबैग की कीमत 35 लाख रुपये है.
साड़ी संग कंगना ने रॉलेक्स की जो घड़ी पहनी है. उसकी कीमत 21 लाख रुपये बताई जा रही है.
एक्ट्रेस का छाता भी कोई आम छाता नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना संसद में जो छाता कैरी करती हैं उसकी कीमत भी 6100 रुपये है.
कंगना संसद में हमेश फॉर्मल साड़ी लुक्स में नजर आती हैं. लेकिन साड़ी को भी वो इतनी ग्रेसफुली स्टाइल करती हैं कि हर किसी की नजरें उनपर टिकी रह जाती हैं.
कंगना के इस लुक को ही देख लीजिए. साड़ी संग एक्ट्रेस ने ब्लैक जैकेट पेयर-अप की है. जैकेट में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए उन्होंने बेल्ट लगाई. चश्मा, बालों में बन और लग्जरी बैग लिए वो बॉस लेडी लगीं.
इस लुक की बात करें तो कंगना ने प्रिंटेड साड़ी को काफी सिंपल तरीके से कैरी किया है. लेकिन साड़ी संग उनके बिग ब्लैक सनग्लासेस, स्टड ईयररिंग्स और बिंदी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं. उनका ये अंदाज भी बेहद खूबसूरत है.
कंगना का यह एक आइकॉनिक लुक है. एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा. रेड क्लासिक साड़ी संग ब्लैक लॉन्ग जैकेट में एक्ट्रेस ने फ्यूजन लुक क्रिएट किया. हाफ टाई हेयर और बिंदी-झुमकों में वो स्टनिंग लगीं.
ब्लैक बॉर्डर वाली सिंपल ऑरेंज साड़ी और मैचिंग ब्लाउज को भी कंगना ने इतनी खूबसूरती से स्टाइल किया है कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए. साड़ी संग उनका हैंडबैग भी उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है. ऊपर से उनकी स्माइल...हाय बस क्या ही कहने....
कट-स्लीव्ज पिंक ब्लाउज और प्रिंटेड साड़ी में कंगना का टशन देखते ही बनता है. उन्होंने मिनिमन जूलरी के साथ इस लुक को एलीगेंट टच दिया. एक्ट्रेस का ये लुक भी बेहद क्लासी है.
हमने आपको कंगना के कई सारे क्लासिक साड़ी लुक्स दिखा दिए हैं. वैसे आपका फेवरेट लुक कौन सा है?
(Photos: Social Media)