Advertisement

बॉलीवुड

5 स्टार होटल जैसा घर, करोड़ों की मालकिन हैं रणबीर कपूर की बहन, तस्वीरों में दिखी रॉयल लाइफ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST
  • 1/11

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. रिद्धिमा मां नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' में दिखेंगी. 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

  • 2/11

रिद्धिमा की डेब्यू फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मगर उससे पहले एक नजर डालते हैं रिद्धिमा के लैविश लाइफस्टाइल और आलीशान बंगले पर. 

 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

  • 3/11

रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में आलीशान बंगले में रहती हैं. उनका बंगला किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है. घर की एंट्री पर एक बड़ा सा गार्डन है, जहां काफी पेड़ पौधे लगे हैं. 

 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

Advertisement
  • 4/11

रिद्धिमा के बंगले में कई अलग फ्लोर्स हैं. ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ा सिटिंग एरिया बना है, जहां कई अलग सोफा सेट लगे हैं. सीटिंग एरिया इतना बड़ा है कि एक साथ कई लोगों की गैदरिंग हो सकती है. 

 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

  • 5/11

रिद्धिमा बंगले के सेकंड फ्लोर पर रहती हैं, जहां आलीशान लिविंग और डायनिंग एरिया बना है. दीवारों पर कई सुंदर पेंटिंग्स और एंटिक शोपीस लगे हैं. 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

  • 6/11

लिविंग एरिया में बड़ी बालकनी है. बालकनी में भी उन्होंने टेबल चेयर रखे हैं. रिद्धिमा के फ्लोर पर उनके बेटी और पति संग कई सारे फोटोज भी लगे हैं.

 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

Advertisement
  • 7/11

रिद्धिमा ने साल 2016 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भरत साहनी संग शादी करके घर बसाया था. इस शादी से कपल की एक 15 साल की बेटी है समारा, जो अपनी नानी नीतू कपूर और मामू रणबीर की लाडली हैं. 
 

 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

  • 8/11

बता दें कि भरत का गार्मेंट एक्सपोर्ट का बिजनेस है, जिसकी वैल्यू करीब 250 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनकी कंपनी विदेश के कई बड़े रिटेल ब्रैंड्स को अपने कपड़े सप्लाई करती है.  
 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

  • 9/11

रिद्धिमा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. उनका एक जूलरी ब्रांड भी है, जिससे वो तगड़ी कमाई करती हैं और लैविश लाइफ जीती हैं. 

 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

Advertisement
  • 10/11

45 साल की रिद्धिमा काफी फिट और ग्लैमरस भी हैं. वो योग और एक्सरसाइज पर खास ध्यान देती हैं. रिद्धिमा का सोशल मीडिया हैंडल उनकी ग्लैमरस और गॉर्जियस तस्वीरों से भरा हुआ है. 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

  • 11/11

बता दें कि अपने ग्रैंड डेब्यू से पहले रिद्धिमा रियलिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में दिखाई दे चुकी हैं. अब हर किसी को उनकी पहली फिल्म का इंतजार है. 

 (Photo: Instagram @riddhimakapoorsahniofficial)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement