Advertisement

बॉलीवुड

Manoj Tiwari VIP Bungalow Tour: मनोज तिवारी के बंगले में ‘मिनी इंडिया’, कश्मीर-बिहार रूम से लेकर RSS मीटिंग का भी खास कमरा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST
  • 1/14

बीजेपी सांसद और नेता मनोज तिवारी लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार रहे मनोज तिवारी इन दिनों राजनीति में ज्यादा बिजी रहते हैं.
 

Photo: Instagram @manojtiwari.mp
 

  • 2/14

दिल्ली में उनका आलीशान बंगला है. जहां वो अपनी पत्नी सुरभि तिवारी और बच्चों संग रहते हैं. कुछ वक्त पहले फराह खान ने उनके घर का टूर किया था.
 

Photo: Screengrab
 

  • 3/14

दिल्ली के वीआईपी इलाके 11 मूर्ति के पास मनोज तिवारी का बंगला है. उन्होंने बताया कि घर में हर कमरे का अलग नाम रखा गया है.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 4/14

एक कमरे का नाम कश्मीर है. जब ये रूम बना वो श्रीनगर दौरे पर थे. वापस लौटे तो CPWD ने उन्हें ये रूम दिया. तो उन्होंने इसका नाम कश्मीर रख दिया.
 

Photo: Screengrab
 

  • 5/14

दूसरे रूम का नाम रणथम्बोर है. क्योंकि रणथम्बोर ने उन्होंने दिल्ली के नेताओं संग चिंतन बैठक की थी. देश के लिए क्या करना चाहिए, इसका सॉल्यूशन उन्हें मिला था.
 

Photo: Screengrab
 

  • 6/14

जब वहां से लौटे तो CPWD ने उन्हें ये रूम हैंडओवर किया. जिसके बाद मनोज तिवारी ने इस रूम का नाम रणथम्बोर रख दिया.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 7/14

गार्डन एरिया काफी स्पेसियस है. यहां झूले, कॉफी टेबल चेयर रखी हैं. गार्डन में पेड़ के नीचे जिम का सेटअप बना रखा है. पूरा गार्डन पेड़-पौधों से सजा है.
 

Photo: Screengrab
 

  • 8/14

मनोज तिवारी के घर में एक रूम का नाम लोखंडवाला है. यहां पर हारमोनियम रखा है. इस रूम में उन्हें सामान्य जीवन जीने की फीलिंग आती है.
 

Photo: Screengrab
 

  • 9/14

उनके घर में एक रूम का नाम केशव कुंज भी है. जहां पर RSS से संबंधित मीटिंग होती है. इस रूम में पीएम मोदी और मनोज तिवारी के गुरुओं की फोटो लगी है.
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement
  • 10/14

रूम में फैन की बनाई पेंटिंग्स भी लगाई गई हैं. सबसे खास बात ये है कि उनके घर में बने हर रूम का डेकोर, इंटीरियर और थीम अलग है.
 

Photo: Screengrab
 

  • 11/14

मनोज तिवारी ने बताया कि बिहार के गांव में भी उनका एक घर है. घर का लॉन मनोज तिवारी खुद मेंटेन करते हैं. सभी पेड़ पौधे उन्होंने लगाए हैं.
 

Photo: Screengrab
 

  • 12/14

उनके बागान में आम, अमरूद के पेड़ लगे हैं. ड्रॉइंग रूम फैन आर्ट और फैमिली फोटो से भरा हुआ है. मनोज तिवारी का इतना बड़ा और लैविश घर देख फराह खान हैरान हुईं.
 

Photo: Screengrab
 

  • 13/14

ड्रॉइंग रूम में 8-10 तलवारें रखी हैं. ये उन्हें गिफ्ट में मिली हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 500-600 तलवारों का कलेक्शन है. 

Photo: Screengrab
 

  • 14/14

मनोज तिवारी के मुताबिक, उनके घर में पटना, बनारस भी रूम के नाम रखे गए हैं. उनका पैन इंडिया घर देखकर फराह इंप्रेस नजर आईं. 
 

Photo: Screengrab
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement