Advertisement

बॉलीवुड

ग्लैमरस अदाओं पर फिदा फैंस, इंडिया की नई 'नेशनल क्रश' का मिला टैग, कौन हैं एक्ट्रेस तान्या मिश्रा?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST
  • 1/8

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तान्या मिश्रा का नाम छाया हुआ है, लोग उन्हें इंटरनेट की नई 'नेशनल क्रश' बता रहे हैं. लेकिन कौन है तान्या मिश्रा जिनकी अचानक इतनी चर्चा हो रही है.

Photo: Instagram @tanyaamishraofficial_

  • 2/8

तान्या मिश्रा को तनाया मिश्रा के नाम से भी जाना जाता है. उनका जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया में हुआ था. बाद में वो मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गईं.

Photo: Instagram @tanyaamishraofficial_

  • 3/8

तान्या ने बिहार की मगध यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फैशन शो, मैगजीन फोटोशूट और रैंप मॉडलिंग से की थी. धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा. वो ‘गजनवी’ और ‘चेस’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

Photo: Instagram @tanyaamishraofficial_

Advertisement
  • 4/8

तान्या ने अपने करियर में कई बड़े सितारों संग भी काम किया है. वो चिड़िया उड़ नाम के एक वेब शो में दिखाई दे चुकी हैं, जिसमें जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला जैसे जाने-माने एक्टर्स नजर आए थे. 

Photo: Instagram @tanyaamishraofficial_

  • 5/8

तान्या ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया. वो अब तक सात म्यूजिक वीडियोज में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं, जिसे यूट्यूब पर काफी सुना गया है. इनमें ‘नखरो’ और ‘तू मेरा हो जाएगा’ जैसे गानों के नाम शामिल हैं. 

Photo: Instagram @tanyaamishraofficial_

  • 6/8

तान्या मिश्रा पिछले सात सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. लेकिन उन्हें जो बड़ी पॉपुलैरिटी अभी अचानक मिली है, उसमें सोशल मीडिया का बड़ा हाथ है. इंस्टाग्राम पर उनके करीब 12 लाख फॉलोअर्स हैं. उनकी तस्वीरें और फैशन से जुड़ी पोस्ट लगातार लोगों का ध्यान खींच रही हैं.

Photo: Instagram @tanyaamishraofficial_

Advertisement
  • 7/8

उनका ग्लैमरस अवतार लगातार लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. लोग उनकी स्माइल और लुक पर फिदा हैं. तान्या के लिए इस अचानक मिली पॉपुलैरिटी ने मॉडलिंग से लेकर फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज तक के उनके सफर को फिर से चर्चा में ला दिया है. 

Photo: Instagram @tanyaamishraofficial_

  • 8/8

अब देखना ये है कि क्या तान्या मिश्रा 'नेशनल क्रश' के टैग से बॉलीवुड में बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल कर पाती हैं या नहीं. उन्हें किसी बड़े ओटीटी प्रोजेक्ट में देखना दिलचस्प रहेगा. 

Photo: Instagram @tanyaamishraofficial_

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement