विद्या बालन बॉलीवुड की सबसे वर्सेटाइल एक्ट्रेसेस में से एक हैं. विद्या की एक्टिंग के खूब चर्चे होते हैं. लेकिन इस समय एक्ट्रेस अपने रोमांटिक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.
विद्या को हाल ही में एयरपोर्ट पर उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर संग स्पॉट किया गया. विद्या और सिद्धार्थ को देखकर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया.
विद्या एयरपोर्ट पर पति संग रोमांटिक होती नजर आईं. विद्या और सिद्धार्थ एक दूजे को कैमरों के सामने Liplock करते हुए दिखाई दिए.
विद्या और सिद्धार्थ के रोमांटिक लिपलॉक वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. पति संग एक्ट्रेस की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है.
विद्या और सिद्धार्थ के बीच का प्यार और रोमांस देखकर लोगों का मानना है कि उनकी केमिस्ट्री किसी न्यूलीमैरिड कपल से कम नहीं है.
विद्या बालन की बात करें तो उन्होंने साल 2012 में फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर संग शादी रचाई थी. शादी के 14 साल बाद भी कपल के बीच का रिश्ता काफी अटूट है.
विद्या बालन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने पहले टीवी पर नाम कमाने के बाद फिल्मों में कदम रखा. विद्या को टीवी शो 'हम पांच' से पहचान मिली.
इसके बाद फिल्मों में भी उन्होंने कमाल किया है. विद्या 'ओम शांति ओम', 'हल्ला बोल', 'कहानी', 'बेगम जान' समेत तमाम फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर चुकी हैं.
(All Photos: Yogen Shah)