Advertisement

बॉलीवुड

बिस्किट खाकर मिटाई भूख- बसों में खाए धक्के, 'रामायण' का राम बन मिली शोहरत, आज करोड़ों का मालिक एक्टर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • 1/12

गुरमीत चौधरी आज टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना नाम बनाया है. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था.
 

  • 2/12

इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए गुरमीत ने काफी मेहनत की. एक्टर और मॉडल के रूप में खुद को साबित करने की कोशिश में उन्होंने सालों बिताए.

  • 3/12

गुरमीत जब काम के लिए मुंबई आए थे, तब वो किसी को नहीं जानते थे. काम पाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया था.
 

Advertisement
  • 4/12

कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में गुरमीत ने बताया था कि शुरुआती दिन में वो सिर्फ 36 रुपये पर गुजारा करते थे. गुरमीत ने कहा था- जब मैं मुंबई आया था, तो मेरे पास ज्यादा पैसे नहीं थे. मेरे पिताजी ने मुझे सपोर्ट किया, लेकिन उनके पास भी इतने पैसे नहीं थे और मुंबई में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल था.

  • 5/12

'मेरे कुछ दोस्तों ने मेरी काफी आर्थिक मदद की. मुझे दिन में सिर्फ 36 रुपये पर गुजारा करना पड़ता था. मैं अपना पोर्टफोलियो लेकर अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस जाने के लिए कई बसें बदलता था.'

  • 6/12

'मैं घर से नाश्ता करके निकलता था, लेकिन दोपहर के खाने में सिर्फ बिस्किट खाता था. यह मेरी वही कड़ी मेहनत थी, जिसकी बदौलत मुझे काम के ऑफर मिलने शुरू हुए.'

Advertisement
  • 7/12

गुरमीत चौधरी के टेलीविजन करियर की शुरुआत छोटे रोल से हुई थी. वो 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन' समेत कई शो में नजर आए और बाद में उन्होंने तमिल सीरियल 'मायावी' में काम किया था.
 

  • 8/12

हालांकि, 'रामायण' शो से गुरमीत की जिंदगी बदल गई. इस पौराणिक सीरियल में गुरमीत ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी. उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी. वहीं सीता के किरदार में देबीना बनर्जी के साथ उनकी जोड़ी को भी दर्शकों का खूब प्यार और पहचान मिली.

  • 9/12

'रामायण' के बाद, गुरमीत ने 'गीत - हुई सबसे पराई' में दृष्टि धामी के साथ बिल्कुल अलग भूमिका निभाई. एक गंभीर और रोमांटिक बिजनेसमैन के उनके किरदार ने उन्हें टेलीविजन का हार्टथ्रॉब बना दिया था.

Advertisement
  • 10/12

अपने करियर पर पीछे मुड़कर देखते हुए, गुरमीत ने एक बार अपनी जर्नी को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा था- मुझे एक अचीवमेंट की फील आती है कि मुझ जैसा बिहार के गांव का लड़का यहां तक पहुंच पाया. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है.

  • 11/12

गुरमीत ने टेलीविजन से फिल्मों का रुख किया और 2015 में फिल्म 'खामोशियां' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद वो 'वजह तुम हो', 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और 'पलटन' जैसी फिल्मों में नजर आए.

  • 12/12

आज, गुरमीत और देबीना दो बेटियों के माता-पिता हैं. मुंबई में उनका एक आलिशान घर है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है. इसके अलावा वो अपना ड्रीम फार्महाउस भी बना रहे हैं. फिल्मों और टीवी शोज के अलावा वो एंडोर्समेंट और यूट्यूब से भी कमाई करते हैं. वो आलीशान लाइफ जीते हैं.

 

(Photos: Instagram @guruchoudhary)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement